यूटिलिटी

दिल्ली के राशन कार्ड धारकों को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, तुरंत करा लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा अनाज

Delhi Ration Card: दिल्ली की सरकार आए दिन अपने नागरिकों की आर्थिक सहायता के लिए कोई न कोई तरीका ढूंढ ही निकालती है. इन्ही में से एक गरीबों को मुफ्त राशन मुहैया कराना है. ऐसे में अगर आप मुफ्त में राशन कार्ड का लाभ उठा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. दिल्ली के राशन कार्ड धारकों के लिए यह जरूरी है कि वे समय-समय पर सरकार जो निर्देश जारी करती है उसका पालन करें.

विशेष रूप से e-Kyc प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें और राशन से संबंधित किसी भी ताजा अपडेट के लिए सतर्क रहें. अगर किसी तरह की समस्या आती है तो संबंधित विभाग से संपर्क करके समाधान प्राप्त कर सकते हैं. हाल ही में एक और ताजा अपडेट दिल्ली के राशन कार्ड धारकों के लिए सामने आया है, जिसका पालन नहीं करने पर आपको राशन मिलना बंद हो सकता है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं क्या है वो अपडेट.

तुरंत करा लें ये काम वरना नहीं मिलेगा राशन

दिल्ली के राशन कार्ड धारकों के लिए एक जरूरी सूचना है. अगर आपने अभी तक अपने राशन कार्ड की eKYC नहीं करवाई है तो उसे तुरंत करवा लें. सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए eKYC जरूरी कर दिया है और इसे समय पर पूरा न करने पर राशन मिलने में बाधा आ सकती है.

किन्हें नहीं मिलेगा राशन कार्ड का लाभ

राशन कार्ड के तहत नकद राशि का लाभ हर राशन कार्ड धारक को नहीं मिलेगा. रिपोर्ट के अनुसार यह योजना केवल BPL (Below Poverty Line) कार्ड धारकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है. उन परिवारों को मुख्य रूप से इस योजना का लाभ मिलेगा जिनके परिवार में कोई भी कमाने वाला सदस्य नहीं है. जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम है. सरकार का यह कदम गरीब और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता देने के लिए है. हालांकि अभी तक इस योजना पर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन यह बदलाव जल्द ही लागू हो सकता है.

ये भी पढ़ें: अब ट्रेन की तरह Delhi Metro में यात्रियों के सफर के साथ भेज सकेंगे सामान, जल्द शुरू होने जा रही है ये नई सर्विस, यहां जानें पूरा अपेडट

क्या है eKYC की पूरी प्रक्रिया

  • अगर आप eKYC करवाना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे पहले आप नजदीकी राशन की दुकान पर जाएं जो कि आपके क्षेत्र की उचित मूल्य की दुकान है.
  • इसके बाद दुकान पर उपलब्ध पॉइंट ऑफ सेल (POS) मशीन पर अपना फिंगरप्रिंट या ओटीपी के माध्यम से पहचान सत्यापित करें.
  • फिर आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो जमा करें.
  • सभी दस्तावेजों और पहचान सत्यापन के बाद आपकी eKYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

अगर नहीं करवाई eKYC तो क्या होगा?

बता दें कि eKYC प्रक्रिया पूरी न करने पर आपका राशन कार्ड निष्क्रिय हो सकता है, जिससे आपको सस्ता राशन, जैसे चावल, गेहूं, दाल, चीनी आदि, प्राप्त नहीं होगा. साथ ही, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKY) और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी बंद हो सकता है.इसलिए, सभी राशन कार्ड धारकों को चाहिए कि वे जल्द से जल्द अपनी eKYC प्रक्रिया पूरी करें ताकि उन्हें राशन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ निरंतर मिलता रहे.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

54 minutes ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

1 hour ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

1 hour ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

1 hour ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

1 hour ago

Ayodhya Leopard Fear: अयोध्या के इस इलाके में तेंदुए ने दहशत फैलाई, पिंजरे का चारा छोड़ बछड़े को बनाया शिकार

LEOPARD PANIC IN AYODHYA CANTT: रामनगरी अयोध्या से सटे कैंट (छावनी) इलाके में पिछले कई…

2 hours ago