यूटिलिटी

पेरेंट्स सावधान! बच्चों के फोन में आज ही बदल दें ये जरूरी सेटिंग्स; सुरक्षित रहेगा आपका बच्चा

Settings to Change Before Giving Phone to Children: आज के डिजिटल दौर में बच्चे फोन पर ऑनलाइन क्लास, प्रोजेक्ट या मनोरंजन के लिए घंटों बिताते हैं. लेकिन माता-पिता के लिए यह सहूलियत चिंता का सबब भी बन जाता है. सेल्सफोर्स सर्वे के मुताबिक, भारत में 73% लोग AI इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसमें जेन-जी की हिस्सेदारी 65% है. डीपफेक और फेक न्यूज जैसे भी खतरे(Child Digital Safety) लगातार बढ़ रहे हैं. वहीं बता दें कि अमेरिका में तो एक 14 साल के बच्चे ने AI चैटबॉट से बात करने के बाद सुसाइड कर लिया था. ऐसे में आपको फोन की सेटिंग्स बदलना जरूरी है. आईए जानते हैं वो 5 सेटिंग्स जिससे आपका बच्चा सुरक्षित रहेगा.

1. यूट्यूब पर लगाएं सख्त फिल्टर

यूट्यूब बच्चों का सबसे पसंदीदा प्लेटफॉर्म है. यहां सबसे ज्यादा जोखिम होता है. अगर बच्चा आपके फोन पर यूट्यूब देखता है तो ऐप में फैमिली सेंटर खोलकर बच्चों के लिए अलग प्रोफाइल बना दें. अगर उनका अपना डिवाइस है तो गूगल फैमिली लिंक से सर्च और रिकमेंडेशन ब्लॉक कर दें. 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इसे कड़ाई से लागू करें. इससे आपत्तिजनक वीडियो और चैनल फीड में नहीं आएंगे.

2. इंस्टाग्राम पर ऑन करें सुपरविजन मोड

इंस्टाग्राम पर सुपरविजन मोड बहुत कारगर है. प्रोफाइल मेन्यू में सुपरविजन फॉर टीन्स चुनें. बच्चे के फोन पर अप्रूवल करवाएं.इससे तय कर सकते हैं कि बच्चा किस तरह के AI कैरेक्टर से बात कर सकता है. बता दें कि कुछ खास कीवर्ड ब्लॉक करने से वैसा कंटेंट फीड में नहीं आएगा. यह मोड बच्चे की एक्टिविटी पर नजर रखता है.

3. ChatGPT और Gemini पर कैसे करें पेरेंटल कंट्रोल?

बच्चे स्कूल वर्क के लिए आजकल ChatGPT और Google Gemini जैसे AI टूल्स का इस्तेमाल करने लगे हैं. जिसके चलते इसमें भी बच्चे की सुरक्षा से लेकर सवाल उठने लाजमी है. इससे बचने के लिए आप AI के इन टूल्स पर ये सेटिंग्स लगा सकते हैं:

  • ChatGPT में फैमिली अकाउंट बनाएं.
  • सेटिंग्स में पेरेंटल कंट्रोल्स चुनें. एड फैमिली मेंबर पर क्लिक करें.
  • बच्चे का ईमेल जोड़ें. चैट हिस्ट्री और इस्तेमाल सीमित कर सकते हैं.
  • Google Gemini में फैमिली लिंक से एक्सेस नियंत्रित करें.
  • प्ले स्टोर से फैमिली लिंक ऐप डाउनलोड करें.
  • बच्चे के जीमेल को लिंक करें.
  • कंट्रोल्स में जाकर Gemini का एक्सेस ब्लॉक करें.

इससे पता चलेगा कि बच्चा क्या पूछ रहा है और क्या जवाब मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: खरीदारी के लिए तैयार रखें अपना कार्ड! Amazon की नई सेल में कौड़ियों के दाम मिल रहे हैं ये बड़े ब्रांड्स

4. स्क्रीन टाइम और ऐप लिमिट सेट करें

फोन में बिल्ट-इन स्क्रीन टाइम फीचर इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसके लिए iPhone में स्क्रीन टाइम और Android में डिजिटल वेलबीइंग ऑन करें. रोजाना ऐप यूज की लिमिट सेट करते हुए सोशल मीडिया और गेम्स पर टाइमर लगाएं. अनलॉक पासकोड माता-पिता के पास रखें. इससे बच्चा ज्यादा समय बर्बाद नहीं करेगा. बता दें कि इससे गंदे कंटेंट में समय बिताने की गुंजाइश कम होगी.

5. एक्स्ट्रा सुरक्षा के लिए थर्ड-पार्टी ऐप्स

कई बार बिल्ट-इन सेटिंग्स काफी नहीं होतीं. Net Nanny जैसे ऐप्स वेबसाइट और सोशल मीडिया पर कंटेंट फिल्टर करते हैं. Canopy ऐप AI से फोटो और टेक्स्ट में छिपे गंदे कंटेंट को ब्लॉक करता है. Qustodio से ब्राउजिंग हिस्ट्री और स्क्रीन टाइम ट्रैक करें. ये ऐप्स बैकग्राउंड में काम करते हैं. संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट सीधे माता-पिता को भेजते हैं. इनकी मदद से बच्चा पूरी तरह सुरक्षित रह सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

यूपी में कांग्रेस ने बदली पूरी तस्वीर! ब्राह्मण, मुस्लिम, दलित और ओबीसी चेहरों को जगह, क्या है सियासी संदेश?

UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…

8 minutes ago

क्यों खास है अफगानिस्तान का लाजावर्त पत्थर? ग्वालियर में रची जा रही है सदियों पुरानी ऐतिहासिक कलाकृति

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…

20 minutes ago

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर-डंपर की भीषण भिड़ंत, दो की जिंदा जलकर मौत; 5 घायल

Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…

25 minutes ago

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

1 hour ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

2 hours ago