यूटिलिटी

Paytm Payments Bank के MD और सीईओ सुरिंदर चावला ने दिया इस्तीफा, कंपनी के लिए मुश्किल घड़ी

मुश्किलों में घिरी भुगतान कंपनी पेटीएम पेमेंट्स बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुरिंदर चावला ने इस्तीफा दे दिया है.  चावला ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है जब पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की सख्त कार्रवाई का सामना कर रही है. पेटीएम ब्रांड का संचालन करने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने मंगलवार को शेयर बाजार को इस इस्तीफे की सूचना दी.

इस्तीफे की बताई यह वजह

कंपनी ने कहा, ‘‘चावला ने व्यक्तिगत कारणों और बेहतर करियर की संभावनाएं तलाशने के लिए आठ अप्रैल, 2024 को इस्तीफा दे दिया. उन्हें 26 जून को कामकाजी घंटों के बाद पीपीबीएल से मुक्त कर दिया जाएगा, बशर्ते आपसी सहमति से कोई बदलाव न हो.’’ चावला पिछले साल जनवरी में ही पीपीबीएल से जुड़े थे. लेकिन उनके कार्यकाल में पीपीबीएल नियामकीय मानकों का बार-बार उल्लंघन करने की वजह से हाल में आरबीआई के सख्त निर्देशों की जद में आ गई.

पीपीबीएल पर RBI की सख्ती

आरबीआई ने 31 जनवरी को अपने आदेश में कहा था कि पीपीबीएल 29 फरवरी के बाद किसी भी ग्राहक खाते, वॉलेट, फास्टैग और अन्य उपकरणों में जमा या टॉप-अप स्वीकार न करे. बाद में यह समयसीमा 15 मार्च तक बढ़ा दी गई थी. रिजर्व बैंक की सख्ती के बाद पेटीएम के प्रवर्तक विजय शेखर शर्मा ने पिछले महीने पीपीबीएल के अंशकालिक गैर-कार्यकारी चेयरमैन का पद छोड़ दिया और बैंक के निदेशक मंडल का पुनर्गठन किया गया.

UPI सेवाएं और बैंकिंग

वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) के पास पीपीबीएल में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है. हालांकि, पेटीएम पीपीबीएल को अपनी सहायक इकाई बताती है. पेटीएम ने कहा कि ओसीएल और पीपीबीएल के बीच लगभग सभी समझौते एक मार्च, 2024 को खत्म कर दिए गए हैं. इसके अलावा कंपनी दुकानदारों से जुड़ाव और यूपीआई सेवाएं बढ़ाने के लिए बैंकिंग भागीदारों के साथ सहयोग जारी रखे हुए है.

इसे भी पढ़ें: एक्शन मोड में Google, डीपफेक के खिलाफ क्यों लिया बड़ा एक्शन, Youtube से डिलीट किए 22 लाख वीडियो

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने बृहस्पतिवार को ओसीएल को मल्टी-बैंक मॉडल के तहत तृतीय-पक्ष एप्लिकेशन प्रदाता (टीपीएपी) के रूप में यूपीआई में भाग लेने की मंजूरी दी थी. एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और यस बैंक पेटीएम के लिए भुगतान प्रणाली प्रदाता (पीएसपी) बैंकों के रूप में कार्य करेंगे.

Rohit Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago