यूटिलिटी

Post Office Best Scheme: पैसे डूबने का कोई डर नहीं! सरकार की इस धांसू स्कीम में लगाएं पैसा, हर तिमाही होगी मोटी कमाई

Post Office Best Scheme: सुरक्षित निवेश और नियमित कमाई की चाह रखने वाले निवेशकों के लिए पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) एक बेहतरीन विकल्प है. इस सरकारी योजना में बिना किसी जोखिम के निवेश किया जा सकता है और शानदार ब्याज का लाभ उठाया जा सकता है.

पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम रिटायरमेंट के बाद वित्तीय तनाव से मुक्ति पाने और सुरक्षित कमाई करने का एक शानदार जरिया है. 8.2% की ब्याज दर और टैक्स छूट के साथ यह योजना निवेशकों को हर साल लाखों रुपये का मुनाफा देती है.

सरकार देती है निवेश पर सुरक्षा की गारंटी

पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स में किया गया निवेश पूरी तरह सुरक्षित और रिस्क-फ्री होता है, क्योंकि इसमें निवेश पर सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है. सीनियर सिटीजन के लिए चलाई जा रही यह योजना रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम की पूरी गारंटी देती है.

शानदार ब्याज दर और कमाई का गणित

वर्तमान में पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम पर 8.2 प्रतिशत की दर से शानदार ब्याज मिल रहा है, जो कई बैंक एफडी से भी अधिक है. यदि कोई व्यक्ति ज्वाइंट अकाउंट के तहत अधिकतम 30 लाख रुपये एकमुश्त जमा करता है, तो उसे 8.2% ब्याज के हिसाब से सालाना सिर्फ ब्याज से 2,46,000 रुपये की कमाई होगी. इस सालाना कमाई को निवेशक चाहें तो हर 3 महीने में 61,500 रुपये की किस्त के रूप में भी ले सकते हैं.

निवेश सीमा और आयु पात्रता

इस योजना के तहत सिंगल अकाउंट में 1,000 रुपये से लेकर अधिकतम 15 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं, जबकि ज्वाइंट अकाउंट में अधिकतम 30 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है. इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए सामान्य आयु सीमा 60 वर्ष या उससे अधिक है. हालांकि, वीआरएस (VRS) लेने वाले 55 से 60 वर्ष के और डिफेंस से रिटायर हुए 50 से 60 वर्ष के कर्मचारी भी इसमें निवेश कर सकते हैं.

मैच्योरिटी अवधि और टैक्स छूट का लाभ

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 5 साल का है. इसके अलावा, निवेशकों को आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये तक की सालाना टैक्स छूट का फायदा भी मिलता है. एक बार निवेश करने के बाद मैच्योरिटी अवधि तक वही ब्याज दर सुरक्षित रहती है.

यह भी पढ़ें-कहीं दीवाली से पहले महंगे तो नहीं हो गए LPG सिलेंडर? जानिए आज क्या है LPG सिलेंडर का रेट

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

‘अपनी पार्टी बनाएंगे, अब JDU का भविष्य खत्म’, JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का बड़ा ऐलान

Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…

15 minutes ago

कॉफी भी बनाएगा और ठुमके भी लगाएगा! IGI एयरपोर्ट पर शुरू हुआ देश का पहला रोबोटिक कैफे; देखें VIDEO

Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…

18 minutes ago

दिवाली-धनतेरस से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, औंधे मुंह गिरे दाम; चांदी 16 हजार से ज्यादा सस्ती

त्योहारों के मौसम में सर्राफा बाजार से ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है. मल्टी…

60 minutes ago

क्रिकेट फैंस हो जाएं तैयार! फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां होगा महामुकाबला

IND A vs PAK A: इंडिया और पाकिस्तान के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026…

1 hour ago