ओडिशा में पीएम मोदी के स्वागत की अनोखी तस्वीर
PM Modi Odisha visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओडिशा दौरे से पहले पुरी का समुद्र तट एक खास कलाकृति के चलते चर्चा में है. मशहूर सैंड आर्टिस्ट और पद्मश्री सम्मान से नवाजे जा चुके सुदर्शन पटनायक ने रेत से प्रधानमंत्री के स्वागत की अनोखी तैयारी की है. उन्होंने पुरी बीच पर 8 फुट ऊंची सैंड आर्ट बनाई है, जिसमें ओडिशा की सांस्कृतिक पहचान के साथ आधुनिक तकनीक की झलक भी देखने को मिलती है.
इस कलाकृति में विश्व प्रसिद्ध कोणार्क चक्र को उकेरा गया है. इसके साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए डेटा सेंटर को भी जगह दी गई है. इस तरह सुदर्शन पटनायक ने अपनी कला के जरिए ओडिशा की विरासत और देश की तकनीकी प्रगति को एक साथ पेश करने की कोशिश की है.
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में सुदर्शन पटनायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा आ रहे हैं और यहां आरबीआई के नए डेटा सेंटर का उद्घाटन करेंगे. उन्होंने इसे राज्य के लिए गर्व का मौका बताया.
पटनायक के मुताबिक, आरबीआई का दूसरा डेटा सेंटर ओडिशा में स्थापित किया गया है. प्रधानमंत्री के हाथों इसका उद्घाटन होना राज्य के लिए खास उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि कलाकार के तौर पर उन्होंने रेत के जरिए कोणार्क चक्र और डेटा सेंटर को दर्शाया है. यह कलाकृति प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए बनाई गई है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 25 अक्टूबर को ओडिशा के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह भुवनेश्वर के पास जटनी स्थित इन्फो वैली-2 में आरबीआई के नए डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करेंगे. इस अत्याधुनिक डेटा सेंटर के निर्माण पर करीब 169 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं.
कार्यक्रम को लेकर राज्य प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसमें बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है. जनसभा के बाद वह शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
ये भी पढ़ें: काशी में आज दिखेगा वायुसेना का दम, नमो घाट पर होगा ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो; पीएम मोदी का सीएम योगी ने किया स्वागत
ओडिशा पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के वाराणसी का दौरा करेंगे. वहां वह अरविंद लिमिटेड की नई गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग फैक्टरी का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद नमो घाट पर आयोजित भारतीय वायुसेना के एयर शो में शामिल होंगे.
इस तरह प्रधानमंत्री का यह दौरा विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिहाज से अहम रहने वाला है. वहीं, पुरी बीच पर बनाई गई सुदर्शन पटनायक की कलाकृति ने उनके ओडिशा आगमन से पहले ही लोगों का ध्यान खींच लिया है.
-भारत एक्सप्रेस
Punjab Drug Smuggling: पंजाब के फिरोजपुर में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते…
Ukraine News: युद्ध के मैदान में अदम्य साहस की मिसाल पेश करते हुए यूक्रेन के…
ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी हुई. 18…
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने बड़ा बयान दिया है.…
Asian Para Games 2026 में भारत ने 30 स्वर्ण समेत 114 पदक जीते. ऐतिहासिक प्रदर्शन…
Pakistan News: ईरान से सप्लाई ठप होने के बाद पाकिस्तान में 12 किलो का LPG…