(AI IMAGE)
Speed Post New Rule: भारतीय डाक विभाग ने देश भर के डाकघरों में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री सेवाओं को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए नियमों में बड़ा फेरबदल किया है. अब बिना सही मोबाइल विवरण के डाक बुक कराना संभव नहीं होगा.
भारतीय डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री सेवाओं में सुरक्षा और ट्रैकिंग को बेहतर बनाने के लिए सेंडर और रिसीवर दोनों का मोबाइल नंबर अनिवार्य कर दिया है. बिना सही मोबाइल नंबर के डाकघर का सॉफ्टवेयर बुकिंग स्वीकार नहीं करेगा. इस कदम से जहां एक तरफ फर्जी नाम-पते से होने वाली धोखाधड़ी पर लगाम लगेगी, वहीं दूसरी तरफ ग्राहकों को एसएमएस के जरिए लाइव ट्रैकिंग और पोस्टमैन से सीधा संपर्क की सुविधा मिलेगी.
भारतीय डाक ऑफिस (India Post) ने देश भर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री पोस्ट सेवाओं को लेकर एक नया और सख्त नियम लागू कर दिया है. अब कोई भी ग्राहक जब डाकघर में चिट्ठी, दस्तावेज या पार्सल बुक कराने जाएगा, तो उसे बुकिंग फॉर्म पर अपना (Sender) और जिसे डाक भेजी जा रही है (Recipient), दोनों का वैध मोबाइल नंबर देना अनिवार्य होगा. यदि बुकिंग के समय दोनों में से किसी का भी मोबाइल नंबर दर्ज नहीं किया गया, तो पोस्ट ऑफिस का सॉफ्टवेयर उस बुकिंग को स्वीकार ही नहीं करेगा.
डाक विभाग के अनुसार, अक्सर लोग अधूरा पता दर्ज कर देते थे और मोबाइल नंबर भी नहीं लिखते थे. ऐसे में सही एड्रेस न होने पर पोस्टमैन संबंधित व्यक्ति से संपर्क नहीं कर पाता था और जरूरी पार्सल बीच में ही अटक जाते थे. इसके अलावा, फर्जी नाम-पते का इस्तेमाल करके स्पीड पोस्ट के जरिए अवैध सामग्री भेजने और धोखाधड़ी करने के मामले भी सामने आ रहे थे. नया वेरिफिकेशन सिस्टम लागू होने से असमाजिक तत्वों पर शिकंजा कसेगा और भेजने वाले की पहचान आसान हो जाएगी.
इस नए नियम से आम ग्राहकों को सहूलियत मिलेगी. अब बुकिंग होते ही सेंडर और रिसीवर दोनों के मोबाइल पर एसएमएस (SMS) के जरिए ट्रैकिंग आईडी मिल जाएगी. इससे पार्सल की लाइव लोकेशन और स्टेटस जानना आसान हो जाएगा. साथ ही, डिलीवरी के वक्त पोस्टमैन सीधे रिसीवर से फोन पर संपर्क कर सकेगा, जिससे पार्सल भटकने या वापस लौटने की गुंजाइश खत्म हो जाएगी.
यह भी पढ़ें-दिल्ली में सिर्फ 35 लाख में मिलेगा आशियाना? जानिए DDA की ‘जनता आवास योजना’ के दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल
-भारत एक्सप्रेस
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…
Aaj Ka Mausam: देशभर से मॉनसून की विदाई का दौर जारी है। दिल्ली में जहां…
Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…
Karwan Geeton Ka Neeraj Event: नई दिल्ली में 4 अक्टूबर को ‘कारवां गीतों का... नीरज’…