यूटिलिटी

Gold Silver Price: रक्षा बंधन से पहले सर्राफा बाजार में उछाल, यूपी में सोने-चांदी की कीमतें आसमान पर

Gold Silver Price Today: रक्षा बंधन आने वाला है और सावन की रिमझिम फुहारों के बीच सर्राफा बाजार भी गर्म हो चला है. त्योहारों का मौसम शुरू होते ही गहनों की मांग में तेजी देखी जा रही है, और इसी के साथ सोने-चांदी के दामों में भी लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. खासकर उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में 3 अगस्त को बाजार खुलते ही सोने की कीमतों ने जबरदस्त छलांग लगाई है. चांदी भी पीछे नहीं रही, इसके भाव में भी अच्छी-खासी बढ़त देखने को मिली.

सोने ने पार किया 1 लाख का आंकड़ा

3 अगस्त की सुबह सर्राफा बाजार खुलते ही सोने की कीमत 24 कैरेट के लिए ₹1,00,076 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई, जो अब तक का एक नया ऊपरी स्तर है. वहीं चांदी की कीमत ₹1,12,422 प्रति किलो तक जा पहुंची. बीते एक दिन में ही चांदी की कीमत में करीब ₹2,000 का उछाल आया है. यह तेजी स्टॉकिस्टों की भारी खरीद और वैश्विक संकेतों की वजह से बताई जा रही है.

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली के बाजार में 99.9% शुद्धता वाला सोना ₹800 बढ़कर ₹98,820 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं 99.5% शुद्धता वाला सोना ₹98,500 प्रति 10 ग्राम तक चला गया. इससे पहले सोमवार को यह ₹97,800 पर बंद हुआ था.

यूपी के शहरों में क्या है ताजा रेट?

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, वाराणसी, कानपुर, अयोध्या और आगरा जैसे बड़े शहरों में 3 अगस्त को 24 कैरेट सोना ₹99,440 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. वहीं 22 कैरेट सोना ₹94,700 प्रति 10 ग्राम के आसपास है. चांदी की बात करें तो इसमें भी भारी तेजी देखने को मिली है (Gold Silver Price). आज इसका भाव ₹1,25,000 प्रति किलो दर्ज किया गया है, जो कल से ₹2,000 अधिक है.

ये भी पढ़ें- पटना-जहानाबाद का कुख्यात अपराधी रोशन शर्मा पुलिस मुठभेड़ में घायल, फुलवारी शरीफ में हथियार छीनकर भागने की कोशिश में लगी गोली

कीमतें और बढ़ेंगी या गिरेंगी?

बाजार के जानकारों की मानें तो सोने की कीमतें फिलहाल स्थिर नहीं हैं. बीते कुछ हफ्तों से गिरावट का जो दौर चला था, वह अब थमता नजर आ रहा है. कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम फिर से ₹95,000 के आसपास तक गिर सकते हैं, लेकिन यह गिरावट अस्थायी हो सकती है. वैश्विक बाजार में हाजिर सोने में हल्की गिरावट देखी गई है, जो फिलहाल $3,352.61 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है.

रक्षा बंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी जैसे त्योहार नजदीक हैं, ऐसे में गहनों की खरीदारी भी बढ़ेगी. इससे आने वाले दिनों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार पर पैनी नजर बनाए रखें क्योंकि थोड़ी सी समझदारी आपको हजारों रुपये बचा सकती है.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

15 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

18 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago