Bihar News: राजधानी पटना और जहानाबाद जिले के कई थानों में हत्या, लूट, हथियार तस्करी और संगठित अपराध जैसे मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी रोशन कुमार शर्मा को पुलिस ने बुधवार तड़के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के कुरकुरी रोड में मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर घायल कर दिया.
वह पुलिस अभिरक्षा से हथियार छीनकर फरार होने की कोशिश कर रहा था. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे पैर में गोली मारकर काबू में लिया. घायल हालत में उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है.
रोशन शर्मा, पिता स्व. संजय शर्मा, मूल रूप से सलेमपुर, शकुराबाद, जिला जहानाबाद का निवासी है. उसके खिलाफ पटना के कंकड़बाग, रामकृष्ण नगर, अगमकुआं, फुलवारी शरीफ सहित कई थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.
जानकारी के मुताबिक वह बिहार के टॉप 10 फरार अपराधियों में शामिल था.
रोशन शर्मा की आपराधिक पृष्ठभूमि बेहद संगीन रही है. पटना के बैरिया जीरो माइल बस स्टैंड पर कृपानाथ शर्मा नामक बस चालक की चलती बस में गोली मारकर हत्या, कुम्हार इलाके में रॉकी नामक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, फुलवारी पेट्रोल पंप लूट, हथियारों की तस्करी, अवैध निर्माण के विवादों में रंगदारी वसूली, और कई संगठित आपराधिक घटनाओं में वह सक्रिय रहा है.
रामकृष्ण नगर थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने बीते दिनों जहानाबाद में छापेमारी कर रोशन शर्मा को गिरफ्तार किया था. इस कार्रवाई के दौरान उसके साथियों में से धीरेंद्र उर्फ कक्कू भाग निकला.
ये भी पढ़ें- उत्तराखंड में बादल फटा, मलबे के भयंकर सैलाब में पूरा गांव डूबा…4 की मौत, 50 से अधिक लापता
जहानाबाद के एक ठिकाने से बड़ी मात्रा में असलहा, कारतूस और हथियारों की मिनी गन फैक्ट्री बरामद की गई थी. पुलिस ने वहां से हथियार निर्माण से जुड़े उपकरण भी जब्त किए थे.
गिरफ्तारी के बाद रोशन शर्मा से पूछताछ के आधार पर बुधवार तड़के पुलिस उसे लेकर फुलवारी शरीफ के कुरकुरी रोड स्थित उसके एक संभावित ठिकाने पर पहुंची. वह पुलिस को गुमराह करता रहा और बार-बार ठिकाना बदलवाता रहा.
इसी दौरान उसने अचानक एक पुलिसकर्मी से हथियार छीनने का प्रयास किया और मौके से भागने की कोशिश की. लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया और आवश्यक बल प्रयोग के तहत गोली मार दी, जो उसके दाहिने पैर में लगी. मौके पर पहुंचे एसएसपी कार्तिकेय शर्मा, पूरे इलाके को किया गया सील
घटना की जानकारी मिलते ही पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा खुद मौके पर पहुंचे और ऑपरेशन की कमान संभाली.
एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से खून के धब्बे, संघर्ष के निशान और अन्य अहम साक्ष्य जुटाए. पूरे क्षेत्र को सील कर पुलिस बल की तैनाती की गई है. आमजन की आवाजाही पर फिलहाल अस्थायी रोक है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रोशन शर्मा की गिरफ्तारी से बड़े आपराधिक नेटवर्क का भंडाफोड़ संभव है. उसका साथी धीरेंद्र उर्फ कक्कू अब भी फरार है.
पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. रोशन शर्मा फिलहाल पीएमसीएच में भर्ती है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
– भारत एक्सप्रेस
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…
Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…
दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…
Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…