यूटिलिटी

RBI की सख्त कार्रवाई करते हुए इस बैंक पर लगाए बड़े प्रतिबंध, ग्राहकों के पैसे फंसे! अब क्या होगा आगे?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मुंबई स्थित न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर कड़ी कार्रवाई करते हुए कई प्रतिबंध लगा दिए हैं. अब बैंक के ग्राहक अपने सेविंग अकाउंट, करेंट अकाउंट या किसी भी खाते से पैसे नहीं निकाल सकेंगे. साथ ही, बैंक नया लोन जारी नहीं कर पाएगा और न ही किसी तरह की नई डिपॉजिट स्वीकार कर सकेगा.

RBI द्वारा लगाए गए ये प्रतिबंध 13 फरवरी 2025 से अगले छह महीनों तक लागू रहेंगे. अगर आपका भी इस बैंक में खाता है, तो आपको आगे क्या करना चाहिए और जमा पैसों का क्या होगा? आइए, विस्तार से समझते हैं.

RBI ने बैंक पर कड़ी कार्रवाई क्यों की?

RBI ने यह सख्त कदम बैंक की लगातार बिगड़ती वित्तीय स्थिति को देखते हुए उठाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैंक पिछले दो वर्षों से भारी नुकसान में चल रहा था.

  • मार्च 2024 में बैंक को 22.78 करोड़ रुपये का घाटा हुआ.
  • 2023 में यह घाटा 30.75 करोड़ रुपये था.

बैंक की बिगड़ती आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए RBI ने यह कार्रवाई की ताकि ग्राहकों के पैसे सुरक्षित रह सकें और बैंक पर अधिक वित्तीय दबाव न पड़े. हालांकि, बैंक का लाइसेंस फिलहाल रद्द नहीं किया गया है और उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है.

ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा?

अगर आपका पैसा न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक में जमा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) के तहत, हर खाताधारक को 5 लाख रुपये तक की जमा राशि पर बीमा कवर मिलेगा.

यानी, अगर बैंक बंद होता है, तो हर ग्राहक को अधिकतम 5 लाख रुपये तक वापस मिलेंगे.

अगर आपके खाते में 5 लाख रुपये से अधिक जमा हैं, तो आपको फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा कि बैंक की वित्तीय स्थिति में सुधार हो या कोई समाधान निकले.

बैंक पर लगाए गए प्रमुख प्रतिबंध

RBI द्वारा बैंक पर कई अहम प्रतिबंध लगाए गए हैं, जिनमें शामिल हैं..

  • ग्राहक अपने खातों से पैसे नहीं निकाल सकेंगे.
  • बैंक अब कोई नया लोन जारी नहीं कर पाएगा, न ही पुराने लोन को रिन्यू कर सकेगा.
  • नई फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) या अन्य जमा योजनाएं नहीं खोली जा सकेंगी.
  • बैंक कोई नया निवेश नहीं कर सकता और किसी को कोई भुगतान नहीं कर पाएगा.
  • बैंक अपनी संपत्तियां बेचकर पैसे जुटाने का भी कोई फैसला नहीं ले सकता.

आगे क्या होगा?

RBI ने साफ किया है कि ये प्रतिबंध फिलहाल 6 महीने के लिए हैं लेकिन अगर बैंक की स्थिति नहीं सुधरती, तो इसे आगे बढ़ाया भी जा सकता है. हाल के वर्षों में PMC बैंक समेत कई अन्य को-ऑपरेटिव बैंकों पर इसी तरह की पाबंदियां लगाई जा चुकी हैं. बाद में PMC बैंक को किसी अन्य वित्तीय संस्थान ने टेकओवर कर लिया था.

अगर आपका खाता न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक में है, तो फिलहाल स्थिति पर नजर बनाए रखें और अन्य बैंकों में बैकअप फंड जरूर रखें. इसके अलावा, डिपॉजिट इंश्योरेंस क्लेम के लिए आप बैंक से संपर्क कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

विपक्षी दलों का 2-8 अक्टूबर तक देशभर में प्रदर्शन, 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग घेरेंगे, I.N.D.I.A. ब्लॉक का फैसला

INDIA Alliance Meeting: INDIA गठबंधन की बैठक साढ़े 3 घंटे चली जिसमें 20 पार्टियां शामिल…

12 minutes ago

मंच की चमक से परे जमीन की सियासत, भूपेंद्र चौधरी के कार्यकाल में कैसे सक्रिय रहा यूपी बीजेपी का संगठन?

भूपेंद्र सिंह चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल संगठन को मजबूत करने…

26 minutes ago

एक महिला, 4 पति, 9 बच्चे… दूसरे के साथ मिलकर तीसरे पति पर किया ये कांड, जांच में जुटी पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने…

35 minutes ago

‘क्या सांसद अब व्यक्तिगत मामले भी सीधे सुप्रीम कोर्ट लाएंगे?’- महुआ मोइत्रा की अर्जी पर सॉलिसिटर जनरल का तंज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1…

36 minutes ago

P से ‘परिवार’ D और A से कौन? ओपी राजभर ने अखिलेश के गजब मजे लिए; बताया PDA का नया फुलफॉर्म

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश…

39 minutes ago

मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक: बेबी रानी मौर्य के सफर से समझें महिला सशक्तिकरण

बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…

55 minutes ago