यूटिलिटी

20 साल बाद UP परिवहन विभाग में निकली दस हजार पदों पर भर्तियां, जल्दी करें आवेदन

UP परिवहन विभाग में करीब 20 साल बाद भर्ती होनी है उनमें बस कंडक्टर, चालक, आपरेटर, क्लर्क और रीजनल मैनेजर के साथ प्रिंसिपल मैनेजर के पद शामिल हैं. इसकी जानकारी खुद परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी है.

उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में शुरू की गई है, जिसमें पहले चरण में 4 हजार 7 सौ पदों पर भर्ती की जाएगी. यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए प्रदेश के दो सौ बस अड्डों को हवाई अड्डों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. इसके तहत पहले चरण में 24 बस अड्डों का चयन किया गया है और दूसरे चरण में 25 बस अड्डों का चयन किया जाएगा.

मंत्री ने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए आजादी के अमृत महोत्सव में 150 नई बसों को बेड़े में शामिल किया गया है. 1,150 नई बसों को खरीदा गया है, जिनकी बाडी का निर्माणकार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि विगत दिनों केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए निर्देशों के तहत लर्निंग लाइसेंस को पूरी तरह आनलाइन कर दिया गया है. इससे अब घर बैठे लोगो को आनलाइन लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने में आसानी मिलेगी.

साथ ही अब लोगों को परमिट बनाने के लिए भी RTO के चक्कर लगाने नहीं होंगे इसके लिए आप आनलाइन आवेदन कर सकते हैं. खुद विभाग के अधिकारी का डिजिटल हस्ताक्षर डाउनलोड करके परमिट हासिल किया जा सकता है. डिजिटल हस्ताक्षर के माध्यम से परमिट को मान्यता दी गई है. नई तकनीक के साथ सरकारी निजी कंपनी भागीदारी पर फिटनेस सेंटर बनाए जा रहे हैं. इसके तहत हर जनपद में एक फिटनेस सेंटर खोला जाएगा.

अगले पांच साल में प्रदेश का परिवहन विभाग नए कलेवर में नजर आने वाला है. परिवहन मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 5 लाख 28 हजार वाहनों पर 1,600 करोड़ रुपए बकाया था, जिसे सरकार ने अब माफ कर दिया है. इनमें वो 66 हजार वाहन भी शामिल थे जिनकी आरसी जारी हो चुकी थी. उनके भी टैक्स माफ कर दिए गये है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

13 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

22 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

24 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

1 hour ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago