Anil Chauhan बने देश के दूसरे CDS
नई दिल्ली- केंद्र सरकार ने बुधवार को देश के दूसरे CDS (चीफ ऑफ डिफेंस) स्टाफ को चुन लिया है. लेफ्टिनेंट जनरल Anil Chauhan (सेवानिवृत्त) को अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बनाया गया है. देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर हादसे में निधन के बाद पिछले 10 महीनों से यह पद खाली था. अनिल चौहान अब जल्द ही इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे.रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी काम करेंगे.
देश के दूसरे सीडीएस अनिल चौहान का ताल्लुक भी उत्तराखंड से ही है. उनका जन्म 18 मई 1961 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में हुआ . लेफ्टिनेंट जनरल Anil Chauhan को 1981 में 11वीं गोरखा राइफल्स में कमीशन दिया गया था. अनिल चौहान को आतंकवाद के खिलाफ अभियानों में महारत हासिल है. उनकी बारामूला समेत जम्मू कश्मीर के कई जगहों पर तैनाती रही है.
दिसंबर 2020 में देश के पहले CDS बिपिन रावत की एक विमान दुर्घटना में हुई मौत के बाद देश को अगले सीडीएस का इंतजार था. रक्षा मंत्रालय इस खास पद के लिए किसी अनुभवी सेना अधिकारी को खोजने में लगी हुई थी. जल, थल, औऱ वायु सेना के कई अनुभवी अधिकारियों पर चर्चा किया जा रहा था. केंद्र सरकार ने डिफेंस से रिटायर्ड और कार्यरत दोनों में से किसे वरीयता दी जाए, इस बात पर भी काफी मंथन कर रही थी. लगभग 10 महीनों के बाद आखिरकार देश को अब दूसरा अनुभवी सीडीएस मिल गया है. अनिल चौहान को सेना का 40 सालों से ज्यादा का अनुभव है. नए सीडीएस का ताल्लुक आर्मी की ईस्टर्न कमांड से रहा है. लेफ्टिनेंट जनरल Anil Chauhan ने कई कमांड, स्टाफ और सहायक नियुक्तियां हासिल की. उन्हें जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में व्यापक अनुभव रहा है.आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में उन्हें महारत हासिल है. अनिल चौहान 30 सितंबर को बतौर सीडीएस कार्यभार संभालेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…
Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…