यूटिलिटी

Reliance Jio vs Airtel: 168 GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल… जानिए इस प्लान के लिए देंगे होंगे कितने रूपए

Reliance Jio और Airtel के पास कई सारे प्रीपेड प्लान मौजूद हैं जिनकी कीमत एक जैसी है. रिलायंस जियो और एयरटेल के पास ₹719 वाला रिचार्ज पैक मौजूद है और इसकी वैलिडिटी 84 दिन की रहेगी जियो और एयरटेल के प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल और डाटा जैसी कई सुविधाएं मिल रही है. तो आइए आज हम आपको बताते हैं जियो और एयरटेल के इन दोनों प्लान के बारे में.

रिलायंस जिओ के ₹719 वाले प्रीपेड प्लान

रिलायंस जियो के ₹719 वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है इस प्रीपेड प्लान में हर दिन आपको 2GB डाटा का ऑफर मिलता है . यानी रिलायंस जियो के ग्राहक को 168 जीबी डेटा का उपयोग कर सकते हैं हर दिन मिलने वाले इस डेटा के खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64kbps रह जाती है. रिलायंस जियो के प्रीपेड पैक में अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सुविधा भी मिल रही है.

देशभर में ग्राहक किसी भी नेटवर्क पर लोकल एसटीडी और रोमिंग कॉल कर सकते हैं. इस प्लान में आपको हर रोज 100 एसएमएस का भी लाभ मिल रहा है. जियो के इस रिचार्ज पैक में JioTV, JioCinema, JioSecurity, JioCloud का सब्सक्रिप्शन फ्री में दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: डेबिट कार्ड से कैश निकालने की लिमिट बढ़ाने वाला है यह बैंक, जानिए ATM से कितने पैसे निकाल सकेंगे आप

719 रुपये वाला एयरटेल प्रीपेड प्लान

एयरटेल की ₹719 वाली प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की होगी. इस प्लान में डेढ़ जीबी डेटा हर दिन मिल रहा है. यानी ग्राहक को कुल 126 जीबी डेटा का लाभ उठा सकते हैं. हर दिन मिलने वाले डेटा के खत्म होने के बाद इसकी स्पीड घटकर 64 kbps हो जाएगी. एयरटेल के प्लान में अनलिमिटेड लोकल एसटीडी और रोमिंग कॉल का लाभ मिलता है. इस प्लान में ग्राहक देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं. इसके साथ ही आपको प्रतिदिन 100 एसएमएस का भी पैक मुफ्त में मिलने वाला है.

मिल रही हैं ये अतिरिक्त सुविधाएं

एयरटेल के इस प्लान में 84 दिनों के लिए एक्सट्रीम मोबाइल पैक का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है. इसके साथ ही RewardsMini Subscription, Apollo 24|7 सब्सक्रिप्शन और फास्ट ट्रैक पर ₹100 का कैशबैक का लाभ भी मिलेगा. एयरटेल का रिचार्ज प्लान फ्री हेलो ट्यून्स और विंक म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन भी देगा.

Bharat Express Desk

Recent Posts

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

18 minutes ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

28 minutes ago

मेरठ में क्यों बंदर बन कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग? जानें अनोखे प्रदर्शन का कारण

मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर…

33 minutes ago

रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला? कीव समेत 12 क्षेत्रों में तबाही, 4 बच्चों समेत 19 की मौत

Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…

47 minutes ago

भारत से भिड़ा पाक तो क्या साथ देंगे तुर्किये-सऊदी? समझें मक्का पैक्ट के 3 पेंच

Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…

48 minutes ago

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

1 hour ago