मनोरंजन

Tabassum Death: तबस्सुम ने 3 साल की उम्र में शुरू कर दी थी एक्टिंग, रामायण के राम अरुण गोविल से था खास रिश्ता

Tabassum Death: मशहूर अभिनेत्री तबस्सुम का 19 नवंबर को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया. अपनी बेहतरीन अदाकारी और सौम्य व्यवहार से लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाली तबस्सुम की याद में 21 नवंबर को मुंबई में प्रार्थना सभा रखी गई है. सन 1944 में जन्मीं तबस्सुम के माता-पिता एक स्वतंत्रता सेनानी थे. उनके पिता का नाम अयोध्यानाथ सचदेव तो माता का नाम असगरी बेगम था. उनकी मां का जुड़ाव साहित्य जगत से भी था. तबस्सुम के नाम से जुड़ी कहानी बड़ी ही दिलचस्प है. उनके पिता ने उनका नाम तबस्सुम तो उनकी माता ने किरण बाला नाम रखा था.

निभाया था मीना कुमारी के बचपन का रोल

तबस्सुम ने अपने करियर की शुरुआत मात्र 3 साल की उम्र से ही कर दी थी. उस समय उन्हें बेबी तबस्सुम कहा जाता था. उनकी पहली फिल्म 1947 में आई नरगिस थी. उन्होंने कई अन्य फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए थे. इन फिल्मों में दीदार, बड़ी बहन, मेरा सुहाग और बैजू बावरा जैसी फिल्में थी.

बैजू बावरा में उन्हें मीना कुमारी द्वारा निभाए जा रहे किरदार के बचपन का रोल मिला था, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया. मुग़ल-ए-आज़म में भी उनके द्वारा निभाए गए किरदार कि लोगों ने खूब तारीफ की थी. कुछ वजहों से उन्होंने बीच में फिल्मों से ब्रेक ले लिया था. दोबारा रंगमंच पर अपनी वापसी के बाद उन्होंने जॉनी मेरा नाम, चमेली की शादी, धर्मपुत्र और बचपन जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा.

छोटे पर्दे पर तबस्सुम का जलवा

21 सालों तक लगातार चलने वाले भारतीय टेलीविजन के पहले टॉक शो ‘फूल खिले हैं गुलशन गुलशन’ की होस्ट तबस्सुम थीं. उस समय उनके इस शो ने लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. काफी लंबे समय के अंतराल के बाद उन्हें एक और सीरियल ‘प्यार के दो नाम: एक राधा एक श्याम’ मैं देखा गया.

रामायण के राम अरुण गोविल से था यह खास रिश्ता

तबस्सुम ने विजय गोयल से शादी की थी, जोकि रामानंद सागर कृत रामायण में भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल के बड़े भाई थे. इस लिहाज से तबस्सुम का अरुण गोविल के साथ भाभी और देवर का रिश्ता था. तबस्सुम की अगली 2 पीढ़ियां भी बॉलीवुड में काम कर चुकी हैं. उनके बेटे को होशांग को फिल्म ‘तुम पर हम कुर्बान’ में तो पोती खुशी को फिल्म’ हम फिर मिले ना मिले’ में देखा गया. तबस्सुम के निधन पर मधुर भंडारकर और रणवीर शौरी समेत बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

3 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

3 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

3 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

4 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

5 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

5 hours ago