यूटिलिटी

Rule Change: LPG की कीमतों से लेकर हवाई सफर तक…. आज से देश में लागू हुए ये 5 बड़े बदलाव, जानें किसकी जेब पर पड़ेगा असर

Rule Change: जून 2025 की शुरुआत आम लोगों के लिए कई राहत भरी खबरों के साथ हुई है. जहां एक ओर LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती हुई है. तो वहीं हवाई यात्रा करने वालों के लिए भी बड़ी राहत आई है. इसके अलावा क्रेडिट कार्ड, PF निकासी जैसे नियमों में बदलाव से करोड़ों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ेगा. ऐसे में आइए जानते हैं 1 जून 2025 से देश में लागू हुए 5 बड़े बदलाव कौन-कौन से है.

एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता

तेल कंपनियों ने 1 जून से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹24 की कटौती की है. अब 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमतें घटा दी हैं. ताजा बदलाव के बाद अब दिल्ली में 19 किलोग्राम का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर घटकर 1723.50 रुपये का हो गया है जो 1747.50 रुपये का मिल रहा था. इसके अलावा मुंबई में ये 1674.50 रुपये का है, वहीं कोलकाता में 1826 रुपये का और चेन्नई में 1881 रुपये का हो गया है. हालांकि घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. रेस्टोरेंट, ढाबा और व्यापारिक संस्थानों के लिए यह राहत की खबर है.

हवाई सफर हो सकता है सस्ता

जून की पहली तारीख को एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की दरों में भी कटौती की गई है, जिससे हवाई टिकटों के सस्ते होने की उम्मीद है. ATF Price Cut की अगर बात करें तो पिछले मई महीने की शुरुआत में भी ये घटे थे. अब दिल्ली में इसकी कीमत घटकर 83,072.55 रुपये प्रति किलोलीटर रह गई है. इसी तरह कोलकाता में 86,052.57 रुपये प्रति किलोलीटर, मुंबई में 77,602.73 रुपये प्रति किलोलीटर और चेन्नई में 86,103.25 रुपये प्रति किलोलीटर रह गई है. कम कीमतों का फायदा एयरलाइंस किराया घटाकर यात्रियों तक पहुंचा सकती हैं.

ये भी पढ़ें: LPG सिलेंडर की कीमतों से लेकर UPI तक…1 जून से बदल जाएंगे ये निमय, जानें किसकी जेब पर पड़ेगा असर

Mutual Fund निवेश के नियम में बदलाव

SEBI ने म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए नया कट-ऑफ टाइम तय किया है और यह 1 जून से प्रभावी होने वाला है. अब से ऑफलाइन ट्रांजैक्शन के लिए समय दोपहर 3 बजे और ऑनलाइन निवेश के लिए शाम 7 बजे से होगा. इस समय के बाद किए गए ऑर्डर अगले कार्यदिवस में माने जाएंगे। यह नियम ओवरनाइट फंड स्कीम्स पर लागू होगा.

EPFO 3.0 जल्द होगा लॉन्च

सरकार जून में EPFO का नया वर्जन 3.0 पेश करने जा रही है. इसके अंतर्गत पीएफ निकासी प्रक्रिया आसान होने वाला है और इसके साथ ही अब एटीएम और UPI के माध्यम से निकासी संभव होगी. देश के 9 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को इसका सीधा फायदा होगा.

आधार अपडेट की फ्री सुविधा

UIDAI ने फ्री आधार अपडेट की अंतिम तारीख 14 जून 2025 तय की है. इसके बाद आपको बायोमेट्रिक या डेमोग्राफिक अपडेट के लिए ₹50 का शुल्क देना होगा. जो लोग अब तक अपने आधार में अपडेट नहीं करा पाए हैं, उन्हें जल्द यह काम पूरा करना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

उपचुनाव परिणाम पर पीएम मोदी ने जताया आभार: बोले— सुशासन पर जनता का अटूट भरोसा; एनडीए को मिली नई ताकत

PM Modi reaction bypoll election results: असम, बंगाल और पुडुचेरी उपचुनाव नतीजों पर पीएम मोदी…

2 hours ago

‘रोका तो भी नहीं रुकेंगे…’ पिंकी चौधरी का जंतर-मंतर पर शक्ति प्रदर्शन का ऐलान, कहा- कॉकरोचों को सबक सिखाएंगे

PINKY CHAUDHARY JANTAR MANTAR PROTEST: हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने राजधानी…

2 hours ago

‘पप्पू’ कब सुधरेंगे? दिल्ली के CP में DU के छात्रों ने राहुल गांधी को जमकर धोया

DU Students On Rahul Gandhi: क्या राहुल गांधी की 'वोट चोरी' वाली दलील पर अब…

2 hours ago

न कैश का झंझट, न MDR का डर; क्या है RBI से मिला UPI का विकल्प?

RBI e Rupee vs UPI: 15 अक्टूबर से UPI पर MDR के दबाव से परेशान…

2 hours ago