AI की सहायता से बनाई गई फोटो
FADA Auto Sales Report 2026: भारतीय सड़कों पर रफ्तार का नया ठिकाना अब मेट्रो शहर नहीं, बल्कि देश के गांव और छोटे कस्बे बन गए हैं. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) द्वारा जारी फरवरी 2026 के आंकड़ों के अनुसार, पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में 26.12% का जबरदस्त उछाल आया है. इस महीने कुल 3.94 लाख कारें बिकीं, जो अब तक के इतिहास में फरवरी का सबसे सफल महीना रहा है.
इस बार के आंकड़ों में सबसे चौंकाने वाली बात ‘ग्रामीण बनाम शहरी’ मांग का अंतर है. जहां शहरी बाजारों में गाड़ियों की बिक्री 21.12% की दर से बढ़ी, वहीं ग्रामीण इलाकों ने 34.21% की ऐतिहासिक ग्रोथ दर्ज कर सबको पीछे छोड़ दिया है. यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था अब शहरों के मुकाबले ज्यादा मजबूत और खर्च करने के लिए तैयार है.
ग्रामीण संपन्नता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि केवल कारें ही नहीं, बल्कि खेती और व्यापार से जुड़ी गाड़ियों की भी रिकॉर्ड बिक्री हुई है. सबसे अधिक 36.35% की बढ़त, जो कृषि क्षेत्र में मशीनीकरण की ओर झुकाव दिखाती है. दो-पहिया के लिए ग्रामीण मांग के दम पर 17 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ 25.02% की ग्रोथ. व्यापारिक गतिविधियों में तेजी के चलते कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 1 लाख यूनिट के पार पहुंच गई.
ये भी पढ़ें: सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, क्या अब आम आदमी की पहुंच से बाहर होगी ज्वैलरी?
फाडा के अध्यक्ष सी.एस. विग्नेश्वर के अनुसार, अब शोरूम्स पर गाड़ियों के डंप होने का खतरा कम हो गया है. इन्वेंट्री का स्तर घटकर 27-29 दिनों पर आ गया है. यह कार कंपनियों और डीलरों के लिए एक स्वस्थ संकेत है, जिससे वे नए मॉडल और बेहतर ऑफर्स बाजार में उतारने के लिए तैयार हैं.
डीलर्स को उम्मीद है कि मार्च का महीना पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ देगा. नवरात्रि, रमजान, उगादी और ईद जैसे त्योहारों के साथ-साथ वित्त वर्ष (Financial Year) का अंत होने के कारण भारी टैक्स बेनिफिट और ऑफर्स मिलेंगे. हालांकि, रिपोर्ट में यह भी चेतावनी दी गई है कि अप्रैल और मई में भीषण गर्मी और त्योहारों के बाद बाजार में थोड़ी सुस्ती देखी जा सकती है.
नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…
नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…
दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…
Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…
France Violence: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि फ्रांस में जो कुछ हो रहा है,…
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…