यूटिलिटी

77,840 रुपये की सैलरी! राजस्थान हाई कोर्ट की इस भर्ती में , जल्द करें अप्लाई

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. राजस्थान हाई कोर्ट ने सिविल जज भर्ती 2025 का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है. इच्छुक उम्मीदवार 1 मार्च 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च 2025 तक रखी गई है, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 शाम 5 बजे तक है.

राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा जारी इस भर्ती के तहत विभिन्न श्रेणियों में सिविल जज के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. कैटेगरी के अनुसार पदों का विवरण अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से देख सकते हैं. यह भर्ती परीक्षा सिविल न्यायाधीश संवर्ग सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा 2025 के माध्यम से आयोजित की जाएगी.

योग्यता और आवश्यक शैक्षणिक पात्रता

सिविल जज के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून (LLB) में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही, उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए और राजस्थान की बोलियों एवं रीति-रिवाजों की समझ भी आवश्यक है. अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.

आयु सीमा और छूट

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है. आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों को आयु में छूट दी जाएगी.

जो भी अभ्यर्थी राजस्थान के उच्च न्यायालय में सिविल जज बनना चाहते हैं, उनके लिए यह बहुत ही शानदार मौका है. आप कैटेगिरी वाइज वैकेंसी की डिटेल्स नीचे टेबल से देख सकते हैं.

वेतनमान और चयन प्रक्रिया

राजस्थान हाई कोर्ट सिविल जज के पदों पर चयन तीन चरणों में किया जाएगा—

  • प्रारंभिक परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा
  • साक्षात्कार

जो उम्मीदवार इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पास करेंगे, उन्हें मेरिट लिस्ट के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी. चयनित उम्मीदवारों को ₹77,840 से ₹1,36,520 प्रति माह का वेतन मिलेगा.

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी (क्रीमी लेयर) और अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए: ₹1500
  • ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर), एमबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए: ₹1250
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए: ₹800

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार राजस्थान हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले सभी पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें.

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 1 मार्च 2025
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 30 मार्च 2025
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 31 मार्च 2025 शाम 5 बजे
  • सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए शानदार अवसर

राजस्थान हाई कोर्ट की यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है, जो न्यायपालिका में करियर बनाना चाहते हैं. इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें और अपनी तैयारी शुरू करें. अधिक जानकारी के लिए राजस्थान हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

13 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

27 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

32 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

33 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

44 minutes ago