यूटिलिटी

Sarkari Naukri: भारतीय डाक में 21,413 ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा पाएं नौकरी

India Post GDS  Recruitment 2025:  भारतीय डाक ने देशभर में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 21,413 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के पास भारतीय डाक में बिना परीक्षा व इंटरव्यू के सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 मार्च 2025 निर्धारित की गई है.

अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम indiapostgdsonline.gov.in से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भरें. आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज और अन्य विवरणों की पूरी जानकारी प्राप्त कर लें.

Direct Link-India Post GDS Recruitment 2025 Application Form Link

शैक्षणिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है.
  • अभ्यर्थी के पास गणित और विज्ञान विषय होने चाहिए.
  • स्थानीय भाषा का ज्ञान आवश्यक है.
  • साइकिल चलाने की क्षमता होनी चाहिए.
  • कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान जरूरी है.

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में छूट:

  • SC/ST: 5 वर्ष
  • OBC: 3 वर्ष
  • PWD: 10 वर्ष

चयन प्रक्रिया

भारतीय डाक विभाग कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लेगा. चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों पर आधारित होगी

  • मेरिट लिस्ट (अभ्यर्थी की 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर)
  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)

आवेदन शुल्क

  • सामान्य (GEN), ओबीसी (OBC), ईडब्ल्यूएस (EWS): ₹100/-
  • SC/ST, पीडब्ल्यूडी (PWD), महिलाएं और ट्रांस वुमेन: नि:शुल्क

ये भी पढ़ें : Bank Jobs: बिना परीक्षा दिए अब सरकारी बैंक में मिलेगी नौकरी, 1194 पदों के लिए होंगी भर्ती, बस इस तरह करें अप्लाई

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

PM मोदी और US प्रेसिडेंट ट्रंप में फोन पर अहम बातचीत: ट्रेड, डिफेंस और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर हुई व्यापक समीक्षा

MODI-TRUMP HIGH LEVEL TALKS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार…

6 minutes ago

‘पड़ोसी को बाप, भैया को सैंया’ बाबा बागेश्वर के बयान पर पंजाब में बवाल, शाही इमाम ने दे दिया अल्टीमेटम

Dhirendra Krishna Shastri: लुधियाना में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पंजाब…

7 minutes ago

फिलीपींस, वियतनाम के बाद नए कस्टमर: ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत देखने दिल्ली आए ASEAN राजनयिक, फिदा हुए सिंगापुर के दूत

ASEAN ENVOYS VISIT BRAHMOS HEADQUARTERS: सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग समेत आसियान (ASEAN) देशों के…

44 minutes ago

बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन पर आरोप गठित, अदालत ने पढ़कर सुनाए आरोप, हेमंत सोरेन का इनकार

Hemant Soren: बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले…

51 minutes ago

केस को दूसरी बेंच में ट्रांसफर करने पर सुप्रीम कोर्ट में तकरार: पूछा- बिना जानकारी दिए लिस्ट से क्यों हटाया?

सुप्रीम कोर्ट में केस ट्रांसफर पर कलह शुरू हो गई. सुनवाई से ठीक पहले लिस्ट…

53 minutes ago