हाइवे पर गाड़ी लेकर निकलने वालो के लिए बड़ी खबर. टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी लाइनों और ‘चिल्लर’ के चक्कर में होने वाली माथापच्ची से अब हमेशा के लिए छुटकारा मिलने वाला है. केंद्र सरकार टोल टैक्स वसूलने के पुराने तरीके को पूरी तरह बदलने की तैयारी में है.
जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल से देश के टोल प्लाजा पर कैश में भुगतान करने की सुविधा बंद की जा सकती है. सरकार का सीधा लक्ष्य टोल प्लाजा को पूरी तरह ‘कैशलेस’ बनाना है. इसका मतलब यह है कि अब आपको अपनी जेब में नकद पैसे रखने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि सारा खेल डिजिटल होगा.
अक्सर देखा जाता है कि टोल प्लाजा पर एक गाड़ी के कैश पेमेंट करने के चक्कर में पीछे सैकड़ों गाड़ियों की लंबी कतार लग जाती है. कभी छुट्टे पैसों को लेकर ड्राइवर और टोल कर्मी के बीच बहस होती है, तो कभी रसीद कटने में वक्त लगता है. इस नई व्यवस्था से ये सारी दिक्कतें खत्म हो जाएंगी. डिजिटल पेमेंट होने से गाड़ियां बिना रुके या बहुत कम समय में टोल पार कर सकेंगी, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी.
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर के अनुसार, देश में डिजिटल लेन-देन बहुत तेजी से बढ़ रहा है. सरकार चाहती है कि टोल सिस्टम को भी पूरी तरह आधुनिक बनाया जाए. जब हर चीज डिजिटल होगी, तो धांधली की गुंजाइश कम होगी और हर एक पैसे का रिकॉर्ड पारदर्शी तरीके से सरकार के पास मौजूद रहेगा.
बता दें कि शुरुआत में जब यूपीआई को टोल पर आजमाया गया था, तो लोगों ने इसे काफी पसंद किया था. इसी सफलता को देखते हुए अब इसे अनिवार्य बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं. हालांकि, विभाग की ओर से अभी औपचारिक नोटिफिकेशन का इंतजार है, लेकिन तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.
ये भी पढ़ें: किसानों के लिए अच्छी खबर: जीरो बजट में घर पर ही बनाए उर्वरक, ‘जीवामृत’ से घटाएं खाद का भारी खर्च
-भारत एक्सप्रेस
Tata Sons Listing: RBI ने टाटा संस को अपर-लेयर NBFC के सभी नियमों का पालन…
Budhni Triple Murder Case: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी के वार्ड-12 में बुधवार…
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के स्थानीय आतंकवादी लतीफ…
MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. सोना 2,750…
Dawood Ibrahim House Demolition: मुंबई के भिंडी बाजार में दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के मनीला दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप समेत 14 देशों के…