ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर्नल सोफिया के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह के खिलाफ जांच पूरी होने के बावजूद राज्य सरकार द्वारा अब तक अभियोजन की मंजूरी नहीं देने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कोर्ट ने कहा कि कानून के तहत समय पर निर्णय लेने की वैधानिक जिम्मेदारी है.
सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की मंजूरी देने पर दो सप्ताह में फैसला लेने को कहा है. सीजेआई सूर्यकांत ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगर समय की कमी के कारण उन मामलों को छोड़ा गया है. एसआईटी से उम्मीद है कि वो उन आरोपों की भी जांच पूरी करेगी.
कोर्ट ने यह भी कहा कि एसआईटी का गठन खुद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुआ था. पूरी रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में कोर्ट को सौंपी गई है. सुप्रीम कोर्ट ने 28 जुलाई 2025 को कर्नल कुरैशी के खिलाफ अपनी टिप्पणियों पर सार्वजनिक रूप से माफी न मांगने के लिए शाह को फटकार लगाई थी. सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा था कि वह अदालत के धैर्य की परीक्षा ले रहे है.
विजय शाह ने हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. याचिका में दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की गई है. मामले की सुनवाई के दौरान शाह की ओर से पेश वकील ने कहा कि मेरे बयान को गलत समझा गया. हमने इसके लिए माफी भी मांग ली है.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप मंत्री है, संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को सोच समझ कर बोलना चाहिए. याचिकककर्ता के वकील ने यह भी कहा कि हाई कोर्ट ने आदेश देने से पहले उनका पक्ष नहीं सुना. मंत्री विजय शाह के बयान के बाद हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था. जिसके बाद इंदौर पुलिस ने मंत्री के खिलाफ मानपुर थाने में बीएनएस की धारा 152, 196 (1) (ख), 197 (1) (ग) के अंतर्गत मामला दर्ज हुआ है.
हालांकि विजय शाह ने माफी मांगते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया है. शाह ने लिखा है कि मैं विजय शाह हाल ही में मेरे दिए गए बयान से, जिससे हर समाज की भावनाएं आहत हुई है. उसके लिए मैं दिल से न केवल शर्मिंदा हूं, बल्कि दुःखी हूं, मैं माफी चाहता हूं. हमारे देश की बहन सोफिया कुरैशी ने राष्ट्र धर्म निभाते हुए जाति और समाज से ऊपर उठकर काम किया है.
ये भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली हाई कोर्ट बड़ी राहत
-भारत एक्सप्रेस
Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…
UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…
Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…
मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…
UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…
BIGGEST DEFENCE DEAL IN INDIAN HISTORY: भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने…