यूटिलिटी

Twitter Verified Accounts: एलन मस्क ने लॉन्च किया ट्विटर का अकाउंट वेरिफिकेशन प्रोग्राम, 3 रंगों में होगा टिक

Elon Musk Launched Twitter : ट्विटर की काफ़ी लंबे समय से प्रतीक्षित अकाउंट वेरिफिकेशन प्रोग्राम आखिरकार सोमवार देर शाम लॉन्च हुआ है. वही अब तक वेरिफाई होने वाले सभी अकाउंट्स को ब्लू टिक प्रदान किया जाता था हालाँकि अब उनमें से काफी अकाउंट्स के गोल्डन टिक दे  दिया गया है. ट्विटर के अधिग्रहण के बाद पिछले महीने ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने देरी के लिए खेद जताते हुए घोषणा की थी कि वे अगले शुक्रवार तक नया वेरिफिकेशन प्रोग्राम लॉन्च करने वाले है. हालांकि वे इस समय सीमा में भी चूक गए और इस प्रोग्राम को सोमवार देर शाम लॉन्च किया गया.

3 रंगों में वेरिफाई होगा ट्विटर अकाउंट्स

एलन मस्क (Elon Musk) ने बतया की , ‘कंपनियों को  ‘गोल्डन टिक’ मिलेगा, वही सरकारी संस्थानों को ‘ग्रे टिक’ दिया जाएगा. व्यक्तिगत श्रेणी के लिए पहले की तरह ‘ब्लू टिक’ ही मिलेगा. नई ऑटोमेटिक व्यवस्था बनने तक इन सभी अकाउंट्स को फिलहाल मैन्युअली प्रमाणित (Twitter Account Verification Program) करने की योजना बनायी जा रही हैं.’

ये भी पढ़ें- राहत भरी खबर! खाने-पीने के सामान और सब्जी हुई सस्ती, 11 महीने के निचले स्तर पर महंगाई

पेड वेरिफिकेशन पर अभी तक फैसला नहीं

द वर्ज की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर ‘ट्विटर ब्लू’ सब्सक्रिप्शन कंपनी के सुरक्षा कर्मचारियों की चेतावनी के बावजूद भी शुरू किया जा चुका है. इससे पहले एलन मस्क ने 7.99 USD यानी 1600 रुपये हर महीने चुका कर अपना ट्विटर अकाउंट वेरिफाई करवाने की स्कीम शुरू कर दी थी.

कई लोगों ने किया इस स्कीम का दुरुपयोग

इस स्कीम का फायदा उठाकर कई लोगों ने बड़ी कंपनियों और नामचीन लोगों के नाम से फर्जी अकाउंट बनवाकर उन्हें वेरिफाई (Twitter Account Verification) कर लिया था. उन फर्जी ट्विटर से किए गए ट्वीट के बाद कई कंपनियों के शेयर धड़ाम से गिरे है, जिसके बाद बहुत सारी एडवरटाइजर कंपनियों ने ट्विटर को विज्ञापन देना बंद कर दिया है.

‘दर्दनाक’ लेकिन ‘जरूरी’ फैसला- एलन मस्क

एलन मस्क (Elon Musk) ने इस झटके के बाद पैसे देकर अकाउंट वेरिफाई (Twitter Account Verification) करवाने वाली स्कीम को बंद कर दी थी. अब मस्क ने कहना है कि किसी दूसरी कंपनी या व्यक्ति के नाम से बने ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक किया जाएगा, जब तक कि अकाउंट होल्डर साफ़ तौर से घोषणा नहीं करता है कि वह पैरोडी अकाउंट है.

Dimple Yadav

Recent Posts

ग्वालियर में 14 साल के बच्चे की बलि देने की कोशिश! झांकी दिखाने के बहाने पहाड़ी पर ले जाकर चाकू से हमला

Gwalior Child Sacrifice Attempt Case: ग्वालियर के करहिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्चे पर…

8 minutes ago

‘जो हिंदू न मानें, मुंह काला कर गांव से निकालो’, राजस्थान के मंत्री ने मचाया सियासी भूचाल

Babulal Kharadi Controversial Statement: राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी के एक बयान से इन दिनों…

44 minutes ago

भारतीय सेना को मिला स्वदेशी एंटी-टैंक ड्रोन, 50 KM तक दुश्मन के बख्तरबंद ठिकानों को बना सकता है निशाना

Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2…

55 minutes ago

चंडीगढ़ में भागवत कथा का भावुक समापन: व्यासपीठ के सामने रो पड़े Singer B Praak

चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन भावुक पलों के…

1 hour ago

अयोध्या में जलेंगे 30 लाख दीये, 56 घाटों पर 35 हजार वालंटियर बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव में 30 लाख…

1 hour ago

जामिया प्रदर्शन के नाम पर फैलाया जा रहा था खतरनाक झूठ, भारतीय सेना ने सच किया उजागर

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित अकाउंट से फैलाए गए उस दावे को भारतीय सेना ने…

2 hours ago