प्रतीकात्मक तस्वीर.
UP Police Constable Result: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 60,244 कांस्टेबल पदों पर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. यह परिणाम पीडीएफ फाइल के रूप में आधिकारिक वेबसाइट [uppbpb.gov.in](https://uppbpb.gov.in/) पर उपलब्ध है. जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए थे, वे अपनी मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं.
UP Police Constable Final List Direct Link
जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया था, वे UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं. मेरिट लिस्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी.
उत्तर प्रदेश पुलिस बल में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कई चरणों में आयोजित की गई थी, जिसमें शामिल थे:
सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को सामान्यीकृत अंकों (Normalized Scores) और उत्तर प्रदेश सरकार की आरक्षण नीति के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया.
इस परीक्षा को कई शिफ्टों में आयोजित किया गया था, इसलिए सामान्यीकरण प्रक्रिया (Normalization Process) अपनाई गई. 21 नवंबर 2024 को जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल रिक्तियों की 2.5 गुना संख्या यानी 1,74,317 उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया गया था. यह प्रक्रिया 26 दिसंबर 2024 से 7 फरवरी 2025 तक चली.
1. UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट [uppbpb.gov.in](https://uppbpb.gov.in/) पर जाएं.
2. “UP Police Constable Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
3. अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
4. “View Result” बटन पर क्लिक करें.
5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा.
6. रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव करें.
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. अब चयनित उम्मीदवार यूपी पुलिस कांस्टेबल के पद पर अपनी नियुक्ति के लिए आगे की प्रक्रिया में शामिल होंगे.
ये भी पढ़ें: Punjab Board Exam 2025: पंजाब 10वीं बोर्ड परीक्षा कल से शुरू, जानें से पहले जरूर पढ़ लें Exam Guidelines
-भारत एक्सप्रेस
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…
अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…
अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…