Cars Saving Fuel
Cars Saving Fuel: देश में पेट्रोल की कीमतें दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है. पेट्रोल का खर्च आम इंसान की जेब पर भी खूब असर डाल रहा है. ऐसे में आम आदमी इलेक्ट्रिक और ज्यादा माइलेज वाली कारों की तरफ फोकस कर रहा है. अगर आप भी कार में बेहतर ऑप्शन तलाश रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके बेहद काम आने वाला है. आज इस आर्टिकल में हम आपको ना सिर्फ ऐसी कारों के बारें में बताएंगे जो सिर्फ पेट्रोल बचाएंगे बल्कि पेट्रोल के साथ- साथ इन कारों के लग्जरी फीचर्स के बारे में भी बताएंगे.
1. मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा भारतीयों की सबसे लोकप्रिय हाइब्रिड SUVs में से एक है. इसका माइलेज करीब 27.97 kmpl है. आपको बता दें कि मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स वाला लग्जरी फीचर भी है. अगर आप ज्यादा माइलेज की कार तलाश रहे हैं तो यह आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है.
2.टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर को भी भारतीय खूब पसंद कर रहे हैं. इस कार में आपको लगभग 27.97 kmpl का माइलेज मिलेगा. साथ ही हेड-अप डिस्प्ले (HUD), वायरलेस चार्जिंग और प्रीमियम इंटीरियर लग्जरी फीचर मिलेंगे. पेट्रोल बचाने के साथ- साथ इस कार के लग्जरी फीचर्स भी आपको खूब पसंद आएंगे.
यह भी पढ़ें: पहले खाया जंक-फूड अब चलने तक को हुआ मोहताज, Foodie कबूतर की कहानी सोशल मीडिया पर हुई वायरल
3. होंडा सिटी हाइब्रिड
होंडा सिटी हाइब्रिड में दो मोटर्स वाली हाइब्रिड तकनीक मिलती है परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों में ही यह कार बेस्ट साबित होती है. इस कार में आपको लगभग 27.13 kmpl का माइलेज मिलेगा. साथ ही ADAS (सेफ्टी फीचर), इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और सनरूफ जैसे लग्जरी फीचर्स मिलेंगे.
4. मारुति सुजुकी इनविक्टो
मारुति सुजुकी इनविक्टो पूरी तरह से हाइब्रिड पावरट्रेन पर आधारित है. इस कार में आपको 23.24 kmpl माइलेज मिलेगा. वहीं इस कार में आपको 10-इंच टचस्क्रीन, पावर्ड टेलगेट और कैप्टन सीट्स जैसे लग्जरी फीचर्स मिलेंगे. अगर आप फैमिली के लिए कार सर्च कर रहे हैं तो यह कार आपके बेस्ट है.
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…