TCS Nashik Case
TCS Nashik Case: नासिक के TCS कार्यालय से जुड़े कथित धर्मांतरण और उत्पीड़न मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इस केस की मुख्य आरोपी और कंपनी की HR निदा खान को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
इस मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने निदा खान को गिरफ्तार कर उसे रिमांड पर लिया था. रिमांड खत्म होने के बाद उसे नासिक रोड कोर्ट में पेश किया गया. जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने मुख्य आरोपी निदा खान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
अदालत के आदेश के बाद पुलिस निदा खान को नासिक रोड सेंट्रल जेल के लिए रवाना हो गई. इस मामले की जांच नासिक पुलिस कर रही है. इससे पहले वह पुलिस रिमांड में थी, जहां उससे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर पूछताछ की गई.
बता दें कि निदा खान को 7 मई को छत्रपति संभाजीनगर के नरेगांव क्षेत्र स्थित कैसर कॉलोनी के एक आवासीय अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया था. बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से अपने माता-पिता, भाई, और मौसी के साथ वहां रह रही थीं. पुलिस टीमें करीब दो दिनों से उस स्थान पर नजर रख रही थीं, जिसके बाद कार्रवाई की गई.
यह गिरफ्तारी नासिक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी), छत्रपति संभाजीनगर पुलिस कमिश्नरेट और क्राइम ब्रांच द्वारा संयुक्त रूप से की गई. जांच अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में एक विशेष टीम गठित की गई थी.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर निदा खान का पता लगाया गया. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड के लिए स्थानीय जेएमएफसी अदालत में पेश किया गया. बाद में आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें नासिक ले जाया गया.
एसआईटी ने अपने बयान में पुष्टि की कि निदा खान देवलाली कैंप पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में वांछित थीं. अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी बीएनएसएस के प्रावधानों के तहत की गई.
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 2029 तक MP को नशा मुक्त करने के ऐलान पर…
गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…
गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…