यूटिलिटी

12GB RAM, 512GB स्टोरेज और ट्रिपल 50MP दमदार कैमरा सेटअप के साथ Vivo V30 सीरीज लॉन्च, सिर्फ कितनी है कीमत

Vivo V30 Series Launched In India: Vivo कंपनी ने अपने 2 दमदार स्मार्टफोन Vivo V30, Vivo V30 Pro 5G भारत में लॉन्च कर दिए हैं. इस सीरीज की खास बात यह है की Vivo ने पहली बार अपने मिड बजट स्मार्टफोन में Zeiss कैमरा का इस्तेमाल किया है. इससे पहले वीवो केवल फ्लैगशिप स्मार्टफोन में इस कैमरा को इस्तेमाल किया है. इस स्मार्टफोन सीरीज के दोनों फोन एक जैसे दिखते हैं. हालांकि, इनके हार्डवेयर फीचर में बड़ा अंतर है. आइए, जानते हैं वीवो की इस लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज के बारे में…

Vivo V30 Series की कीमत

इस सीरीज के स्टैंडर्ड Vivo V30 के शुरुआती 8GB RAM + 128GB वाले वेरिएंट कीमत 33,999 रुपये है. वहीं, इसके 8GB RAM + 256GB वाले वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है. इस स्मार्टफोन का टॉप 12GB RAM + 256GB वेरिएंट 37,999 रुपये में आता है. इस फोन को Andaman Blue, Classic Black और Peacock green कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं.

Vivo V30 Pro के बेस 8GB RAM 256GB वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है. वहीं, इसका टॉप 12GB RAM + 512GB वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपये है. इस फोन को Andaman Blue, Classic Black और Peacock green कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं. ये दोनों स्मार्टफोन आज से Flipkart और Vivo के आधिकारिक चैनल के जरिए प्री-ऑर्डर कर सकते हैं. फोन की खरीद पर 10 प्रतिशत का इंस्टैंट डिस्काउंट और 4,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिलेगा. फोन की सेल 14 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी.

Vivo V30 Pro के फीचर्स

इस सीरीज का यह प्रो मॉडल 6.78 इंच के FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है. फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इस फोन में MediaTek Dimensity 8200 प्रोसेसर मिलेगा, जिसके साथ 12GB RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है.

इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का मेन OIS कैमरा, 50MP का वाइड एंगल और 50MP का तीसरा कैमरा मिलेगा. सेल्फी और वीडयो कॉलिंग के लिए इस फोन में 50MP का कैमरा दिया गया है. यह स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है. इसे Android 14 पर बेस्ड FuntouchOS के साथ पेश किया गया है.

Vivo V30 के फीचर्स

इस स्टैंडर्ड मॉडल में भी 6.78 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इस फोन का डिस्प्ले भी 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा, जिसके साथ 8GB RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है.

इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का मेन OIS कैमरा, 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल और 2MP का तीसरा कैमरा मिलेगा. सेल्फी और वीडयो कॉलिंग के लिए इस फोन में भी 50MP का कैमरा दिया गया है. यह स्मार्टफोन भी 5000mAh की बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है. इसे भी Android 14 पर बेस्ड FuntouchOS के साथ पेश किया गया है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

23 minutes ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

40 minutes ago

WhatsApp में आने वाला है नया बदलाव, स्क्रॉल करते ही अपने आप छोटा हो जाएगा नेविगेशन बार

WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…

1 hour ago

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आए लोग; 3 की मौत, 7 झुलसे

UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…

2 hours ago

किडनी की बीमारी से बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कैसे पड़ता है दिल पर असर

Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…

2 hours ago

7 दिन बाद मिली राहत, तिहाड़ जेल से रिहा होंगे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका

CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…

2 hours ago