यूटिलिटी

आज से बंद होगा WhatsApp, करोड़ों यूजर्स को तगड़ा झटका; तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

WhatsApp: अगर आपके पास भी कोई पुराना स्मार्टफोन है और आप धड़ल्ले से व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप ने करोड़ों यूजर्स को तगड़ा झटका देते हुए पुराने और आउटडेटेड ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन्स के लिए अपना सपोर्ट आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, 8 सितंबर 2026 से उन तमाम पुराने स्मार्टफोन्स पर व्हाट्सएप की सेवाएं पूरी तरह से ठप हो चुकी हैं जो पुराने एंड्रॉयड वर्जन पर चल रहे थे.

किन फोन पर बंद हुआ WhatsApp?

कंपनी के नए नियमों के बाद अब वे सभी स्मार्टफोन जो एंड्रॉयड 5.0 (Android 5.0) और एंड्रॉयड 5.1 (Android 5.1) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहे थे, उन पर WhatsApp चलना बंद हो गया है. अगर आपके पास भी ऐसा कोई पुराना डिवाइस है, तो जैसे ही आप ऐप को ओपन करेंगे, आपके सामने एक इन-एप नोटिफिकेशन अलर्ट फ्लैश होने लगेगा, जिसमें साफ बताया गया होगा कि अब यह ऐप इस फोन पर काम नहीं करेगा. व्हाट्सएप ने इस बड़े बदलाव की चेतावनी इस साल अप्रैल में ही दे दी थी, और अब आखिरकार कंपनी ने इस पर अमल करना शुरू कर दिया है.

क्या है WhatsApp की नई शर्त?

लेटेस्ट अपडेट के बाद व्हाट्सएप चलाने के लिए आपके फोन में कम से कम एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो या उससे ऊपर का ऑपरेटिंग सिस्टम होना अनिवार्य है. चूंकि WhatsApp लगातार नए और एडवांस फीचर्स जोड़ता रहता है, इसलिए पुराने सॉफ्टवेयर उन नए फीचर्स को सपोर्ट नहीं कर पाते. यही वजह है कि कंपनी को सुरक्षा और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस के लिए पुराने ओएस से नाता तोड़ना पड़ा है.

ये भी पढ़ें- सरकार ने बदले एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के नियम, जानिए अब कितने दिनों तक करना होगा इंतजार

भारत समेत इन देशों पर पड़ेगा असर

रिपोर्ट्स बताती हैं कि भारत के अलावा पाकिस्तान, ब्राजील जैसे कई विकासशील देशों में आज भी बड़ी संख्या में लोग पुराने स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, जो एंड्रॉयड 5 या उससे नीचे के वर्जन पर टिके हुए हैं. अगर आपका फोन भी इस लिस्ट में शामिल है, तो आपके पास बचने के दो ही रास्ते हैं. या तो आप अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर चेक करें कि क्या उसमें सॉफ्टवेयर अपडेट का कोई विकल्प मौजूद है या फिर बिना देर किए एक नया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना लें वरना आप अपने चाहने वालों से व्हाट्सएप के जरिए चैट नहीं कर पाएंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

3 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

5 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

5 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

6 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

6 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

6 hours ago