Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Scholarship

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति' दी जाएगी. 1 नवंबर को स्थापना दिवस पर प्रत्येक विजेता को ₹1 लाख और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा.

PRANAV ILANGO SCHOLARSHIP: तमिलनाडु के इरोड निवासी 17 वर्षीय प्रणव इलंगो को अमेरिका की प्रतिष्ठित आइवी लीग ब्राउन यूनिवर्सिटी में पब्लिक हेल्थ और एप्लाइड मैथ्स की पढ़ाई के लिए ₹3.55 करोड़ की पूरी स्कॉलरशिप मिली है.

NMMSS स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. 9वीं के छात्र और रिन्यूअल कराने वाले 10वीं-12वीं के छात्र 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

APJ Abdul Kalam scholarship: जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. UG और PG रेगुलर कोर्स के निम्न आय वर्ग के छात्र आवेदन कर सकते हैं.

झारखंड में पिछले दो वर्षों से छात्र–छात्राओं की छात्रवृत्ति रुकी हुई है, जिसके कारण हजारों विद्यार्थी परेशान हैं। अपनी आवाज़ और मांगों को उठाने के लिए AJSU विधायक तिवारी महतो आज विधानसभा के पहले ही दिन पोर्टिको में धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत छात्रवृत्ति जारी करने की दिशा में कार्रवाई करनी चाहिए, क्योंकि यह सीधे तौर पर गरीब और जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा को प्रभावित कर रहा है। इस मुद्दे पर विधायक तिवारी महतो से भारत एक्सप्रेस संवाददाता मधुकर आनंद ने खास बातचीत की और जानी कि सरकार से उनकी क्या अपेक्षाएँ हैं...

झारखंड में पिछले दो वर्षों से बंद पड़ी छात्रवृत्ति, वृद्धा पेंशन और अन्य कल्याणकारी योजनाओं को लेकर छात्रों और आम जनता में गहरी नाराज़गी है। इन्हीं मुद्दों पर झारखंड कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भारत एक्सप्रेस से खास बातचीत में कहा कि योजनाओं में देरी के लिए केंद्र सरकार की उदासीनता ज़िम्मेदार है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द राज्य में रुकी हुई छात्रवृत्ति और पेंशन योजनाओं का भुगतान शुरू हो जाएगा। राकेश सिन्हा ने साफ कहा कि कांग्रेस सरकार इन योजनाओं को प्राथमिकता में रखकर छात्रों और लाभुकों को राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है।

बिहार बोर्ड ने आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए 'BSEB सुपर 50' फ्री JEE-NEET कोचिंग प्रोग्राम लॉन्च किया है. इच्छुक छात्र 12 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

गुजरात के पारंपरिक कारीगर परिवार से आने वाले छात्र को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में सार्वजनिक नीति में स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए राष्ट्रीय विदेशी छात्रवृत्ति देने का दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है.

रिलायंस फाउंडेशन ने पोस्ट ग्रैजुएशन वर्ग के लिए छात्रवृत्ति के आवेदन मांग लिए हैं, इसकी आखिरी तारीख 17 दिसंब रखी गई है.

केंद्र सरकार के अलावा राज्य सरकार की ओर से भी छात्रों के लिए कई योजनाएं चलाई जाती हैं, ताकि गरीब परिवार को शिक्षा में सहायता मिल सके. ऐसे में आज हम आपको राज्य सरकार की ओर से एक ऐसी ही योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका लाभ आप भी उठा सकते हैं.