जानिए UP की सड़कों पर रेंग रहे इस विशालकाय ट्रक की क्या है हकीकत? (इमेज-X.com)
Giant Viral Truck In UP: सोशल मीडिया पर आप इस ट्रक को लगातार देख रहे होंगे. कई मीटर लंबे इस ट्रक से रिलेटेड वीडियो इंस्टाग्राम एल्गोरिदम लगातार आपकी फीड में भेज रहा होगा. लोग तरह-तरह के दावे के साथ इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं. आखिर इस वीडियो की सच्चाई क्या है? आइये हम आपको बताते हैं.
इस ट्रक से जुड़ा वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल है. ट्रक पर लदे विशाल बेलनाकार मशीन को जहां भी पहुंच रही है, इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो जा रही है. कई एक्सल वाले ट्रेलर और क्रेन जैसी दिख रही मशीन को देख लोग दंग रह जा रहे हैं.
दरअसल ट्रक पर लोड ये विशालकाय मशीन 200 टन वजनी सुलजर वेसल है. आसान भाषा में कहें तो एथेनॉल/बायोप्लास्टिक प्लांट के लिए एक वैक्यूम बॉइलर, जिसका इस्तेमाल मक्के या गन्ने से एथेनॉल बनाने में किया जाता है. इसे बेल्जियम से समुद्र मार्ग के जरिये ओडिशा के पारादीप पोर्ट लाया गया.
यूट्यूब पर आपको इस ट्रक की यात्रा के कई वीडियो मिल जाएंगे।
दरअसल ये 200 टन वजनी सुलज़र वेसल बलरामपुर चीनी मिल के एथेनॉल/बायोप्लास्टिक प्लांट के लिए वैक्यूम बॉइलर है। जिसे बेल्जियम से समुद्री मार्ग द्वारा ओडिशा के पारादीप पोर्ट तक लाया गया।308 पहियों वाले ट्रॉलर के ज़रिए इसका…
— अजयेंद्र राजन शुक्ल / Ajyendra Rajan Shukla 🇮🇳 (@AjayendraRS) September 26, 2026
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ओडिशा के पारादीप पोर्ट से इस 200 टन वजनी वैक्यूम बॉइलर को एक विशाल ट्रक पर लाद दिया गया. 15 मई 2026 को ट्रक इस बॉयलर को लादकर ओडिशा से यूपी के लिए रवाना हुआ. 32 दिनों तक यह ट्रक ओडिशा, झारखंड और बिहार को पार कर यूपी पहुंचा. ट्रक इस समय जगदीशसराय/कटशिला के पास मौजूद है और वाराणसी के रास्ते बलरामपुर की तरफ बढ़ रहा है.
बताया जा रहा है कि यह ट्रक इतना भारी है कि एक दिन में सिर्फ 10 से 20 किलोमीटर की दूरी ही तय कर पाता है. हालांकि कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि परिवहन विभाग की आवश्यक मंजूरी और सुरक्षा कारणों से इस ट्रक की गति धीमी है.
ये भी पढ़ें- ‘दूसरे की चमचागिरी नहीं करेंगे…’, सपा से गठबंधन पर इमरान मसूद का बड़ा बयान, बोले- इस बार मलाईदार सीटें चाहिए
जानकारी के मुताबिक इस एथेनॉल वैक्यूम वॉइलर को बलरामपुर पहुंचाया जा रहा है. जहां बलरामपुर शुगर मिल में इसे स्थापित कर दिया जाएगा. जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में स्थापित शुगर मिल में भी एथेनॉल बनाया जाएगा. इसके लिए इस वैक्यूम बॉइलर को लगाना जरूरी है.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…