Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘दूसरे की चमचागिरी नहीं करेंगे…’, सपा से गठबंधन पर इमरान मसूद का बड़ा बयान, बोले- इस बार मलाईदार सीटें चाहिए

Imran Masood: इमरान मसूद ने कहा कि प्रभारी जो बोल रहे हैं या जो मैं बोल रहा हूं या फिर जो प्रदेश अध्यक्ष बोल रहे हैं, सब पार्टी के लिए बोल रहे हैं. हम पार्टी के लिए ही लड़ रहे हैं. हम तो पार्टी के लिए बोलने वाले लोग हैं. हम अपनी पार्टी की वफादारी करेंगे. हम दूसरे की वफादारी थोड़ी करेंगे.

imran-masood-sp-congress-alliance-creamy-seats-up-election

सपा से गठबंधन पर इमरान मसूद का बड़ा बयान

Imran Masood: यूपी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर सियासी खींचतान लगातार चर्चा में है. सीटों के बंटवारे पर तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं हुई है. इसी बीच सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ऐसा बयान दे दिया जो दोनों पार्टियों के बीच विवाद को और बढ़ा सकता है. उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस की वफादारी करेंगे और पार्टी को मजबूत करना ही उनका काम है.

इमरान मसूद ने कहा कि प्रभारी जो बोल रहे हैं या जो मैं बोल रहा हूं या फिर जो प्रदेश अध्यक्ष बोल रहे हैं, सब पार्टी के लिए बोल रहे हैं. हम पार्टी के लिए ही लड़ रहे हैं. हम तो पार्टी के लिए बोलने वाले लोग हैं. हम अपनी पार्टी की वफादारी करेंगे. हम दूसरे की वफादारी थोड़ी करेंगे.

‘हमें अपनी पार्टी को खड़ा करना है’

इमरान मसूद ने आगे कहा कि उनका काम अपनी पार्टी को खड़ा करना है. उन्होंने कहा,

हमारा काम किसी दूसरे की चमचागिरी करना नहीं है. बाकी ढोल बजाने वाले ढोल बजाते रहें, उनसे क्या फर्क पड़ रहा है. जब बारात चढ़ती है तो बहुत सारे लोग ढोल बजाते हैं, तो बजाओ, क्या फर्क पड़ रहा है. हम लोग तो अपने काम में लगे हुए हैं और अपनी तैयारी कर रहे हैं.

गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि फैसला पार्टी को करना है, लेकिन पार्टी को खत्म करके कोई फैसला नहीं होगा. उन्होंने कहा, “पार्टी को खत्म नहीं होने देंगे. अगर पार्टी ने हमें दिया है तो हम भी तो पार्टी को देने के लिए हैं.”

‘मैं कब्र तक कांग्रेस में रहूंगा’

इमरान मसूद ने कांग्रेस छोड़ने की चर्चाओं पर भी अपना रुख साफ किया. उन्होंने कहा,

मेरा कर्तव्य बनता है कि मैं पार्टी को दूं. या सिर्फ पार्टी से ही लेता रहूं. आप हल्की टिप्पणी करेंगे तो हल्की बातों के लिए तैयार रहिए. मैं कहीं और जाने का रास्ता नहीं ढूंढ रहा हूं. मैं कब्र तक कांग्रेस में रहूंगा. कुछ लोग ऐसी बातें करते हैं, उनका कोई महत्व नहीं है.

‘इस बार सिर्फ छाछ नहीं, मलाई भी चाहिए’

सपा के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे पर इमरान मसूद ने कहा कि गठबंधन में कांग्रेस जीतने वाली सीटें लेगी. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस बार सिर्फ छाछ नहीं, मलाई भी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि इस बार कांग्रेस मलाईदार सीटें लेकर रहेगी.

ये भी पढ़ें- Electronics से AI और सेमीकंडक्टर तक… यूपी कैसे बनेगा नं-1 टेक्नोलॉजी हब? मोदी सरकार के मंत्री का जवाब पढ़िए

इमरान मसूद ने बताया कि उन्होंने अपनी बात कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम तक पहुंचा दी है. अब गठबंधन में सीटों को लेकर आगे क्या फैसला होता है, इस पर दोनों दलों की नजर है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital