Constitution Assassination Day 25 June: इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रयागराज अधिवक्ता संघ ने कहा कि 25जून की काली रात लोकतंत्र का गला घोंटा गया. संविधान की हत्या की गई.देश को आपात काल के अंधकार में धकेल दिया गया.लोगो के मूल अधिकारों का गला घोंटा गया. वास्तव में संविधान की हत्या कर दी गई थी. संघ ने समाज को जागरूक रहकर संविधान को सशक्त बनाने के लिए भारी संख्या में मतदाता बन मतदान में बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील की.
अधिवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कि प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पांचाल साल पहले हाईकोर्ट से चुनाव के अयोग्य ठहराए जाने के बाद देश को आपात काल में जकड़ लिया था और देश को कैदखाना बना दिया गया.
अध्यक्ष एन के चटर्जी ने कहा कि लाखों लोगों की मौत के बाद मिली आजादी कै संविधान को आपात काल लगाकर हत्या कर दी गई थी.
अधिवक्ता सुनील श्रीवास्तव ने कहा संविधान की दुहाई देने वालों के हाथ संविधान की हत्या के खून से सने हुए हैं. अधिवक्ता पवन श्रीवास्तव ने कहा देश आपात काल के अत्याचारों को कभी नहीं भूलेगा. नागरिकों के अधिकार छीनने वाली कांग्रेस आज संविधान की दुहाई देती फिर रही.
प्रयागराज अधिवक्ता संघ की हाईकोर्ट परिसर में हुई संगोष्ठी की अध्यक्षता नरेंद्र कुमार चटर्जी व संचालन महासचिव राजेश त्रिपाठी ने किया. बैठक में अधिवक्ता पुरुषोत्तम मौर्य,प्रदीप कुमार द्विवेदी,वी एस गिरी,भानु देव पांडेय, दिनेश मिश्र, ईशान शिशु,बाल मुकुंद सिंह, आराधना चौहान,आदि प्रमुख अधिवक्ता मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: बाल आश्रयगृहों में बड़े बदलाव की ओर योगी सरकार, शिक्षा, सुरक्षा और अपनापन बनी प्राथमिकता
-भारत एक्सप्रेस
ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…
UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…
Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…