उत्तर प्रदेश

PINK BOOTH IN NOIDA: महिला सुरक्षा के लिए नोएडा में खुला नया पिंक बूथ, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने उद्घाटन किया

Women’s Safety: महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और ठोस कदम उठाते हुए नोएडा पुलिस ने ‘मिशन शक्ति’ और ‘सेफ सिटी परियोजना’ के तहत सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर के सामने 25वें पिंक बूथ का उद्घाटन किया. इसका शुभारंभ गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किया.

इस पिंक बूथ में केवल महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिससे महिलाएं किसी झिझक के बिना अपनी समस्याएं साझा कर सकें. पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि पिंक बूथ न सिर्फ सहायता केंद्र हैं, बल्कि महिलाएं यदि थक गई हों या असुरक्षित महसूस करें, तो यहां कुछ देर आराम भी कर सकती हैं.

सीएसआर फंड से हो रहा निर्माण

उन्होंने बताया कि पिंक बूथों का निर्माण सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) फंड की मदद से किया जा रहा है. यह नोएडा का 25वां पिंक बूथ है और आने वाले समय में इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी.

स्थानीय सहयोग से बेहतर परिणाम

कमिश्नर ने आमजन के सहयोग की सराहना की और कहा कि शहरवासियों की भागीदारी से महिला सुरक्षा को और मजबूती मिल रही है. पिंक बूथ महिलाओं को त्वरित पुलिस सहायता देने के साथ-साथ सामाजिक भरोसे का प्रतीक भी बन रहे हैं.

विशेष अतिथियों की रही उपस्थिति

इस मौके पर डीसीपी रामबदन सिंह, डीसीपी महिला सुरक्षा सुनीति, एसीपी विवेक रंजन राय, एसीपी ट्विंकल जैन, प्रकाश अस्पताल के सीएमडी डॉ वीएस चौहान और कई अन्य प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: भतीजी से रेप के बाद हत्या करने के आरोपी ने जेल के बाथरूम में गमछे से लगा ली फांसी, चाईबासा में भी दो युवकों ने की खुदकुशी

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

20 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

1 hour ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

1 hour ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

1 hour ago