उत्तर प्रदेश

‘2017 के बाद ट्रेनिंग को सीधे नौकरी से जोड़ा’: लखनऊ में सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित 5वें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में राज्य के युवाओं को मिल रहे रोजगार और प्रशिक्षण का पूरा हिसाब रखा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने बताया कि ‘उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन’ के तहत अब तक 17 लाख से अधिक युवाओं को ट्रेनिंग दी जा चुकी है, जिनमें से 7 लाख से ज्यादा युवाओं को कैंपस ड्राइव और प्लेसमेंट के जरिए नौकरी मिली है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के पास दुनिया की सबसे बड़ी युवा श्रमशक्ति है और उन्हें सही अवसर देकर ही साल 2047 तक ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा किया जा सकता है.

ग्रामीण इलाकों से स्कूलों तक पहुंची कौशल विकास की मुहिम

सीएम योगी ने बताया कि ग्रामीण कौशल योजना के तहत 2.65 लाख से अधिक युवक-युवतियों को मुफ्त आवासीय प्रशिक्षण दिया गया, जिससे 1.23 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को रोजगार मिला है. वहीं, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से प्रदेश के 1,700 से अधिक स्कूलों के 2.50 लाख से ज्यादा छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल की ट्रेनिंग दी जा रही है.

उन्होंने साल 2015 में विश्व युवा कौशल दिवस पर पीएम मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘स्किल इंडिया’ मिशन को युवाओं में नया आत्मविश्वास जगाने वाला कदम बताया और कहा कि यूपी में 2017 के बाद ट्रेनिंग को सीधे नौकरी से जोड़ने पर काम तेज हुआ.

रोबोटिक्स और 3D प्रिंटिंग की पढ़ाई

उद्योगों की बदलती मांग के मुताबिक युवाओं को तैयार करने के लिए योगी सरकार ने टाटा टेक्नोलॉजीज के साथ साझेदारी कर 150 से ज्यादा आईटीआई संस्थानों में ड्रोन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और 3D प्रिंटिंग जैसे आधुनिक कोर्स शुरू किए हैं. सीएम ने विश्वास जताया कि प्रशिक्षित युवा न केवल आत्मनिर्भर बनेंगे, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देंगे.

इससे पहले सीएम योगी ने अमौसी एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया. समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी और दोनों उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहे, जहां राजनाथ सिंह ने 52 उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया.

यह भी पढ़ें: ‘ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मनों की नींद उड़ाने वाली ब्रह्मोस मिसाइल अब यूपी में बन रही’: पीएम मोदी

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

भारत की भाषाई विविधता से प्रभावित हुए पुतिन, बोले- 150 करोड़ लोगों के बीच इतनी भाषाएं होना बेहद अद्भुत

Putin Praises India’s Linguistic Diversity: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की भाषाई विविधता और…

7 minutes ago

पोलैंड में गिरीं रूसी मिसाइलें, NATO अलर्ट पर; पुतिन से लड़ेंगे 32 देश! क्या हैं आर्टिकल-4 और आर्टिकल-5?

Russia NATO Conflict: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस की मिसाइलें और ड्रोन पोलैंड के हवाई…

42 minutes ago

अरुणाचल प्रदेश के 40 सीमावर्ती गांवों में लौट रहे लोग, अमित शाह ने लॉन्च कीं 5,610 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं

Arunachal Development Projects: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश में 5,610 करोड़ रुपये…

45 minutes ago

दोहा में भारत-पाक महामुकाबला: पाकिस्तान-ए की पहले बैटिंग, वैभव सूर्यवंशी से रिंकू सिंह तक ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के ग्रुप-बी मुकाबले में दोहा में पाकिस्तान-ए ने टॉस…

1 hour ago

भारत दौरे पर रवाना हुए नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह, नई दिल्ली में दो दिन करेंगे अहम बातचीत

Nepal PM India Visit: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत…

1 hour ago