उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में एक कथित स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रदेश सचिव मुराद अली के काफिले से जुड़ा है. वायरल क्लिप में कुछ युवक चार पहिया वाहनों के दरवाजों पर लटककर और हाईवे पर दौड़ती गाड़ियों के साथ खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहे वाहन तेज रफ्तार में चलते दिख रहे हैं और युवक अपनी जान जोखिम में डालकर स्टंटबाजी कर रहे हैं. इस दौरान सड़क पर अन्य वाहन भी मौजूद थे, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. सोशल मीडिया पर 15 फरवरी की तारीख बताते हुए यह वीडियो व्यापक रूप से शेयर किया जा रहा है.
हालांकि, मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मुराद अली ने वायरल वीडियो को पुराना बताया है. उनका कहना है कि यह हालिया घटना नहीं है और इसे गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो कब का है और उस समय प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई की गई थी या नहीं.
सूत्रों के मुताबिक, यह वीडियो बसखारी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि करने का प्रयास किया जा रहा है. अगर वीडियो हालिया पाया जाता है तो यातायात नियमों के उल्लंघन और सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने के आरोप में संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है.
ये भी पढ़ें: ‘मकान बिकाऊ है’; सामूहिक नमाज से तंग हिंदुओं ने लिखा दर्द, बरेली का मोहम्मदगंज बना छावनी
फिलहाल इस घटना ने सड़क सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि लोग यातायात नियमों का पालन करें और इस तरह की खतरनाक गतिविधियों से बचें.
-भारत एक्सप्रेस
गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर…
दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…
Tech Employee Salary: एक टेक कर्मचारी ने दावा किया है कि उसे करीब दो साल…
Mahishasura Mardini origin story: कौन था महिषासुर और क्यों 33 कोटि देवता भी उसका वध…
मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…
Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…