उत्तर प्रदेश

WhatsApp अकाउंट बंद होने पर भड़के यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, BJP पर लगाया डिजिटल दबाव का आरोप

Ajay Rai WhatsApp account banned: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने दावा किया है कि उनका WhatsApp अकाउंट बंद कर दिया गया है. उन्होंने इस मामले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook पर साझा करते हुए इसे राजनीतिक दबाव का नतीजा बताया. अजय राय का आरोप है कि बीजेपी सरकार की नीतियों, कथित घोटालों और नाकामियों के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से उनके साथ यह कार्रवाई की गई है.

अजय राय ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनका WhatsApp अकाउंट राजनीतिक दबाव में बैन किया गया है. उनका यह भी कहना है कि अकाउंट बंद होने के साथ ही उन्हें रिव्यू के लिए आवेदन करने का अधिकार भी नहीं मिल रहा है. उन्होंने Meta और WhatsApp से तुरंत उनका अकाउंट बहाल करने की मांग की है.

दो दिन से बंद है अकाउंट

अजय राय के मुताबिक, उनका WhatsApp अकाउंट पिछले करीब दो दिनों से काम नहीं कर रहा है. उन्होंने बताया कि अकाउंट बंद होने के बाद उन्होंने WhatsApp और Meta की सपोर्ट टीम से संपर्क करने की कोशिश की और शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है.

उनका कहना है कि WhatsApp आज के समय में राजनीतिक और संगठनात्मक कामकाज का अहम माध्यम है. अकाउंट बंद होने से कार्यकर्ताओं से बातचीत, लोगों से संपर्क और रोजमर्रा के संगठनात्मक काम प्रभावित हो रहे हैं.

बीजेपी पर लगाया राजनीतिक दबाव का आरोप

अजय राय ने सीधे तौर पर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार चाहे जितने डिजिटल हथकंडे अपना ले, कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज उठाती रहेगी. उन्होंने इसे लोकतांत्रिक आवाज को दबाने की कोशिश बताया. उन्होंने यह भी कहा कि उनके खिलाफ कार्रवाई से कांग्रेस डरने वाली नहीं है और पार्टी जनता की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक जारी रखेगी.


ये भी पढ़ें: ‘भाजपा को जिताने के लिए भी वोट दें मुस्लिम बंधु’, यूपी में तिरंगा यात्रा के दौरान डॉ. दिनेश शर्मा ने किया आह्वान


तिरंगा यात्रा को लेकर भी साधा निशाना

अजय राय ने बीजेपी और RSS की तिरंगा यात्रा पर भी सवाल उठाए. उन्होंने इसे दिखावा बताते हुए कहा कि अगर तिरंगे के प्रति वास्तव में सम्मान है, तो RSS के मुख्यालयों पर तिरंगा फहराया जाना चाहिए और संघ के पथ संचलन में भी तिरंगा नजर आना चाहिए.

फिलहाल WhatsApp या Meta की ओर से अजय राय के अकाउंट को बंद किए जाने के कारणों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. अब नजर इस बात पर है कि कंपनी उनके दावे पर क्या जवाब देती है और उनका अकाउंट कब तक बहाल होता है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

Agra News: 15 साल बाद घर आया था चिराग, एएनएम की लापरवाही से बुझ गई जिंदगी

Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…

6 minutes ago

क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर अमित शाह सहित कई नेताओं ने किया नमन

स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…

10 minutes ago