उत्तर प्रदेश

बाबरी विध्वंस की बरसी पर अखिलेश ने चढ़ाई दरगाह में चादर, पिता मुलायम ने अयोध्या में कारसेवकों पर चलवाई थीं गोलियां

Babri Masjid Demolition Anv: अयोध्‍या में बाबरी ढांचे के विध्वंस की 32वीं बरसी पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव फतेहपुर सीकरी स्थित हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पहुंचे. उन्होंने दरगाह पर चादर चढ़ाई और मन्नत का धागा बांधा. उनके साथ पत्नी व करहल की सांसद डिंपल यादव और राज्यसभा सांसद जया बच्चन भी थीं.

अखिलेश यादव का यह दौरा राजनीतिक रूप से काफी संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाई गई थी. अखिलेश ने कहा कि यह जगह शांति और एकता का प्रतीक है. हम यहां प्रार्थना करने आए हैं ताकि सबके बीच भाईचारा बना रहे.

आज ही के दिन क्‍यों अखिलेश ने शेख को चादर चढ़ाई?

अखिलेश का यह दौरा आगामी चुनावी माहौल में सपा की रणनीति का हिस्सा लगता है. दरगाह पहुंचने पर उन्होंने याद किया कि 2012 में उन्होंने यहां मन्नत मांगी थी, जो पूरी हुई. उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साकार करते हुए कहा कि इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन जैसी समस्याएं उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने से हो रही हैं. वोट कटने की चिंता पर हंसते हुए बोले, एसआईआर के जरिए वोट बचाना है, न कि बढ़ाना.

मुलायम सिंह ने कार-सेवकों पर चलवाई थीं गोलियां

इस संवेदनशील तारीख पर अखिलेश के आगरा दौरे ने उनके पिता व सपा संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के उस ऐतिहासिक फैसले को फिर याद दिला दिया. 1990 में मुख्यमंत्री मुलायम ने अयोध्या में बाबरी मस्जिद की ओर बढ़ते कारसेवकों पर गोली चलाने का आदेश दिया था. 30 अक्टूबर और 2 नवंबर को हुई फायरिंग में सैकड़ों कारसेवक मारे गए थे. मुलायम ने कहा था, ‘बाबरी मस्जिद पर एक परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा.’

9 वर्ष पहले मुलायम सिंह जब खुद पर लिखी गई एक पुस्‍तक का विमोचन करने लखनऊ के इंदि‍रा गांधी सस्‍थान में आए थे. तब उन्होंने कहा-


“अयोध्‍या कांड में गोली चलवाने से मेरी बहुत आलोचना हुई. लेकिन देश की एक मस्जिद बचाने के लि‍ए यह जरूरी था. यदि‍ उस समय गोली नहीं चलती तो मुसलमानों का विश्वास देश से उठ जाता. इसके लि‍ए मुझे गोलियां चलवानी पड़ीं. अगर मस्जिद को बचाने में और भी जान जातीं, तब भी मैं पीछे नहीं हटता. उस समय संसद में जाने पर मुझे मानवता का हत्यारा कहा जाता था.”

इस घटना ने उन्हें ‘मुल्ला मुलायम’ का उपनाम दिया, लेकिन मुस्लिम वोट बैंक मजबूत किया. कई साल बाद 2016 में एक सभा में मुलायम ने हंसते हुए कबूला, ‘उस समय मंदिर-मस्जिद और देश की एकता का सवाल था. मैंने गोली चलवाने का फैसला लिया, क्योंकि भीड़ बेकाबू हो गई थी. इस पर हमें कोई पछतावा नहीं है.’
अखिलेश ने इस दौरान मुलायम की विरासत का जिक्र किया और कहा कि नेताजी ने हमेशा शांति चुनी. यह दौरा सपा के लिए हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देता है.

बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी क्यों करते हैं तुलसी की पूजा? टीएमसी विधायक को बताया सांप्रदायिक

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

27 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

41 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

43 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

56 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

1 hour ago