Aligarh Looteri Dulhan: अलीगढ़ के सासनी थाना क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया. करवा चौथ के दिन, जब महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत करती हैं, उसी रात 12 दुल्हनें अचानक घर से गायब हो गईं. हैरानी की बात यह है कि इन दुल्हनों ने व्रत के अनुसार चांद निकलने पर पति की आरती उतारी और घर में खाना भी बनाया. लेकिन इस खाने में उन्होंने नशीला पदार्थ मिलाकर पूरे परिवार को बेहोश कर दिया और जेवर-पैसे लेकर फरार हो गईं.
पुलिस और परिवार के अनुसार, इन 12 में से चार दुल्हनों के परिवार ने आधिकारिक तौर पर FIR दर्ज कराई है. सभी दुल्हनें बिहार और झारखंड से लाई गई थीं और उनके विवाह ऐसे घरों में संपन्न हुए थे जहां लड़कियों की कमी थी या परिवार के बेटों की शादी किसी कारण से नहीं हो पा रही थी. इन शादियों के लिए दलालों की गैंग 80 हजार से डेढ़ लाख रुपये तक वसूलती थी.
बताया जा रहा है कि इन दुल्हनों ने शादी के बाद अपने पति और सास-ससुर के साथ खुशहाल जीवन बिताया. वे घर के बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करतीं, घरेलू कामकाज में सहयोग करतीं और परिवार में सबकी पसंदीदा बन गई थीं. करवा चौथ के दिन उन्होंने घर की साज-सज्जा की, मेहंदी लगाई और खास व्रत के अनुसार खाना बनाया.
वहीं, उसी रात जब परिवार खाना खा रहा था, तब दुल्हनों ने नशीला पदार्थ मिलाकर सभी को बेहोश कर दिया. इसके बाद उन्होंने जेवरात और पैसे अपने साथ लेकर फरार हो गईं. सुबह जब परिवार ने आंख खोली, तो घर पूरी तरह तहस-नहस और बहुएं गायब थीं.
अलीगढ़ पुलिस का कहना है कि यह मामला एक लंबे समय से चल रहे लुटेरी दुल्हन रैकेट से जुड़ा है. बताया जा रहा है कि यह गिरोह पहले हाथरस, बुलंदशहर और बदायूं में भी इसी तरह की वारदात कर चुका है. दलालों के बारे में फिलहाल कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है, क्योंकि उनका फोन भी बंद है. पुलिस मान रही है कि यह पूरी घटना पहले से योजना बनाकर की गई थी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज धन और करियर के मामले…
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…
Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…