उत्तर प्रदेश

अटल जयंती पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल बनेगा राष्ट्रीय चेतना का केंद्र, पीएम मोदी 65 फीट ऊंची प्रतिमाओं का करेंगे अनावरण

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उत्तर प्रदेश एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण का साक्षी बनने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को लखनऊ में नवनिर्मित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे. इस अवसर को यादगार बनाने के लिए प्रदेशभर में लोक-संस्कृति और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती (25 दिसंबर) के अवसर पर राजधानी लखनऊ ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण का साक्षी बनने जा रही है. 65 एकड़ में विकसित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर देश के तीन महान राष्ट्रनायकों की भव्य कांस्य प्रतिमाओं के अनावरण के साथ यह स्थल राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक गौरव और वैचारिक प्रेरणा का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा.

उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से इस अवसर को यादगार बनाने के लिए राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा. इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोक परंपरा, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा.

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर उत्तर प्रदेश में राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का नया अध्याय लिखा जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार राष्ट्र प्रेरणा स्थल को राष्ट्रीय मूल्यों, देशप्रेम और सांस्कृतिक विरासत का सशक्त प्रतीक बना रही है.

अटल शताब्दी जयंती पर सांस्कृतिक उत्सव

उन्होंने कहा कि यह स्थल आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रनायकों के विचारों और आदर्शों से प्रेरित करेगा. अटल जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर को संस्कृति विभाग द्वारा राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के उन स्थानों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जो अटल जी के जीवन, विचार और सार्वजनिक यात्रा से जुड़े रहे हैं. राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में चंचल बंजारा और प्रणव सिंह द्वारा विशेष प्रस्तुतियां दी जाएंगी. अटल शताब्दी जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में लोक-संस्कृति की रंग-बिरंगी छटा देखने को मिलेगी. लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट से लेकर आगरा के ऐतिहासिक बटेश्वर, बलरामपुर और सीतापुर तक सांस्कृतिक उत्सव आयोजित होंगे.

लोक कला और सांस्कृतिक रंगों का महोत्सव

इन आयोजनों में कवि सम्मेलन, लोक गायन, सूफी संगीत, कठपुतली नृत्य, शहनाई वादन, आल्हा गायन, राजस्थानी लोक नृत्य, और मैजिक शो के साथ-साथ बम रसिया, धोबिया, फरूवाही, और मयूर नृत्य जैसी पारंपरिक लोक कलाओं की प्रस्तुतियां होंगी. राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर स्थापित की गई 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाओं के निर्माण पर उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा लगभग 21 करोड़ रुपए से अधिक की लागत आई है. स्थल पर तीनों विभूतियों के जीवन, विचार, और सार्वजनिक योगदान को दर्शाने वाला एक आधुनिक म्यूजियम भी विकसित किया गया है, जो आगंतुकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा.

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति अमृत अभिजात ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम केवल स्मृति आयोजन नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है. राष्ट्र प्रेरणा स्थल जैसे प्रयास उत्तर प्रदेश को सांस्कृतिक, वैचारिक और राष्ट्रीय चेतना के केंद्र के रूप में स्थापित कर रहे हैं, जिससे प्रदेश सांस्कृतिक पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर और अधिक सशक्त रूप से उभरेगा.

ये भी पढ़ें: LVM3 से सबसे भारी पेलोड लॉन्च, पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

2011 का मुरादाबाद कांड याद दिलाकर भड़के BJP सांसद बृज लाल, बोले- अखिलेश सरकार ने बचाए थे दंगाई

पूर्व पुलिस महानिदेशक और बीजेपी सांसद बृज लाल ने समाजवादी पार्टी पर करारा हमला बोलते…

4 minutes ago

जोधपुर में पकड़े गए बिश्नोई गैंग के 2 इनामी शूटर, 5-5 लाख रुपये का था इनाम

राजस्थान पुलिस की AGTF और जोधपुर पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए लॉरेंस-आरजू बिश्नोई…

22 minutes ago

‘ई कुत्ता का कहीं जगह था…’, अनंत सिंह ने फिर नीरज कुमार को हड़काया

Anant Singh Vs Neeraj Kumar: पटना स्नातक सीट के एमएलसी चुनाव में बाहुबली अनंत सिंह…

1 hour ago

यूरोपीय टैक्स का तोड़ बना भारत का ‘कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग सिस्टम’, निर्यातकों को मिलेगी बड़ी राहत

भारत में अक्टूबर से देश का पहला कार्बन मार्केट शुरू होने जा रहा है. इससे…

1 hour ago

अदियाला जेल में आधी रात डॉक्टरों की एंट्री! इमरान की हालत गंभीर या पाकिस्तान में कोई बड़ी साजिश?

Pakistan News: पाकिस्तान में इमरान खान के खिलाफ शिकंजा और कसा! अदियाला जेल में डॉक्टरों…

1 hour ago