राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी जनता की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहा करते थे. उनके अवध नगरी से जुड़ाव को लेकर अटल का लखनऊ और लखनऊ के अटल कहा जाता था. वह ऐसा समय था जब अटल बिहारी वाजपेयी और लखनऊ एक दूसरे के पर्याय हो गए थे. वे लखनऊ के चप्पे चप्पे से वाकिफ थे. वे एक राष्ट्रकवि के रूप में भी जाने जाते थे. उन्होंने कहा कि अटल जी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक प्रेरणा पार्क का उद्घाटन करने जा रहे हैं. राजधानी के अधिक से अधिक लोगों को इस पल का साक्षी बनना चाहिए.
सांसद ने कहा कि पहले के समय में गरीब के लिए बीमारी का इलाज करना पहाड चढने जैसा होता था पर पीएम मोदी ने गरीबों के उपचार की भी व्यवस्था कर दी है. अब पांच लाख तक का उपचार फ्री में हो रहा है. गरीब के सिर पर छत की व्यवस्था के साथ ही घर के अन्दर शौचालय बिजली और गैस के चूल्हे का इंतजाम भी मोदी सरकार कर रही है. किसान को सम्मान निधि मिल रही है जिससे वह खेती की आरम्भिक जरूरते पूरी कर सके.
देश के लोगों के लिए मोदी सरकार हर संभव सुविधाए प्रदान कर रही है. परिवार में बेटी के जन्म लेने पर अब चिन्ता नहीं करनी पडती है क्योंकि बेटी की पढाई से लेकर उसके विवाह तक का इंतजाम सरकार ही कर रही है. ये सरकार सभी को स्वावलम्बी बनाना चाहती है. भाजपा की सरकार बिना किसी भेदभाव के लोगों की मदद कर रही है.
उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को जीवन में माता पिता की सेवा अवश्य करनी चाहिए क्योंकि इससे मिलने वाला पुण्य मंदिर जाने से भी बडा होता है. समाज के प्रति राजीव मिश्रा के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि समाज की सेवा ही उनका ध्येय रह गया है. अटल जी और मोदी जी के शासन काल में गरीबों का उत्थान सर्वप्रथम रहा है.
ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव मिश्र की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि वह गरीब के लिए जरूरत से पहले मौजूद रहते हैं. ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उमड़ा समूह इस बात का प्रमाण है, जो दूसरे के लिए कार्य करता है, प्रभु का सच्चा आर्शीवाद उसी के साथ होता है. मालवीय नगर में आयोजित एक विशाल सभा को संबोधित करने से पूर्व अटल जी की जयंती की पूर्व संध्या पर डॉ दिनेश शर्मा द्वारा ट्राई साइकिल विकलांग उपकरण आंखों के चश्मा तथा हजारों की संख्या में गरम कंबलों का वितरण किया गया है.
ये भी पढ़ें: अटल जयंती पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल बनेगा राष्ट्रीय चेतना का केंद्र, पीएम मोदी 65 फीट ऊंची प्रतिमाओं का करेंगे अनावरण
-भारत एक्सप्रेस
Haptic Technology: हैप्टिक टेक्नोलॉजी कैसे दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेलों को बदल रही है? जानिए…
Medical Drone Delivery: भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में युवा ड्रोन पायलट स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी…
Milk Price Hike: कर्नाटक सरकार ने 1 नवंबर 2026 से दूध की कीमत में 8…
Saharanpur News: सहारनपुर में आकाशीय बिजली के कहर से मस्जिद का गुंबद ढह गया है.…
November Money Shakeup: 1 नवंबर 2026 से GST नियमों में बदलाव, LPG सिलेंडर की कीमतों…
UP MLC Election: चुनावी नतीजों से निराश स्मिता मिश्रा ने धांधली और बूथ कैप्चरिंग के…