उत्तर प्रदेश

Ausaneshwar Mahadev Stampede: यूपी के बाराबंकी में स्थित औसानेश्वर महादेव मंदिर में भगदड़, 2 श्रद्धालुओं की हुई मौत

Ausaneshwar Mahadev Stampede: सावन के तीसरे सोमवार को यूपी के बाराबंकी स्थित औसानेश्वर महादेव मंदिर में भगदड़ (Ausaneshwar Mahadev Stampede) मच गई. जिसमें 2 श्रद्धालुओं की मौत की खबर सामने आ रही है. वहीं 29 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.

वहीं हादसे को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है. सीएम योगी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाएं.

मुख्यमंत्री योगी ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जान गंवाने वालों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद सुनिश्चित की जाएगी. मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने तथा उनके समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं.

योगी आदित्यनाथ ने व्यक्त की संवेदना

योगी आदित्यनाथ कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा,

“मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी स्थित श्री अवसानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं राहत कार्य में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया है.”

पोस्ट में आगे लिखा गया,

“सीएम योगी ने देवाधिदेव महादेव से दिवंगत आत्माओं को सद्गति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना की है.”

बताया जा रहा है कि सोमवार को तड़के 2 बजे के करीब मंदिर परिसर में अचानक करंट फैल गया. जिसकी वजह से जलाभिषेक के लिए आये श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई.

पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती (Ausaneshwar Mahadev Stampede)

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया. वहीं गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बंदरों की वजह से हुआ हादसा (Ausaneshwar Mahadev Stampede)

इस संबंध में डीएम शशांक त्रिपाठी ने बताते हुए कहा कि, 2 बजे के करीब जलाभिषेक करने जब श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद थे. तभी कुछ बंदर बिजली के तारों पर कूद गए. जिसकी वजह से तार टूटकर मंदिर के टिन शेड के ऊपर गिर गया. तार के टिन शेड के ऊपर गिरने से वहां करंट फैल गया और भगदड़ मच गई.

हादसे के वक्त 3 हजार लोग लाइन में लगे हुए थे

हादसे के वक्त मंदिर में 3 हजार से ज्यादा लोग लाइन में लगे हुए थे. जानकारी के मुताबिक हर सोमवार को औसानेश्वर महादेव मंदिर में 2 लाख लोग दर्शन करने आते हैं.

ये भी पढ़ें- CM Yogi Adityanath ने रचा इतिहास! बन गए यूपी सीएम की कुर्सी पर सबसे लंबे समय तक बैठने वाले नेता

हर सोमवार को मंदिर में पहुंचते हैं 2 लाख श्रद्धालु

वहीं हादसे के बाद सभी घायलों को पुलिस ने फौरन अस्पताल पहुंचा दिया. 2 घंटे के बाद मंदिर के हालात फिर से सामान्य कर दिया गया. श्रद्धालु फिर से जलाभिषेक कर रहे हैं.

गौरतलब है कि, कल रविवार को उत्तराखंड के मनसा देवी मंदिर में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी. जहां करंट फैलने की अफवाह की वजह से भगदड़ मच घई. जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई. वहीं हादसे में 30 लोग घायल हो गए.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

2 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

4 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

5 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

5 hours ago