योगी आदित्यनाथ
Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. सीएम योगी उत्तर प्रदेश सीएम की कुर्सी पर सबसे लंबे समय तक बैठने वाले नेता बन गए हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ा है.
योगी आदित्यनाथ का कार्यकाल 8 साल 132 दिन का हो चुका है. जबकि गोविंद बल्लभ पंत का कार्यकाल 8 साल 127 दिन तक रहा है. इसमें गोविंद बल्लभ पंत के स्वतंत्रता से पूर्व के कार्यकाल को भी शामिल किया गया है.
बता दें कि, गोविंद बल्लभ पंत ब्रिटिश इंडिया में यूपी के पहले मुख्यमंत्री थे. उन्होंने 17 जुलाई 1937 से लेकर 2 नवंबर 1939 तक यूपी सीएम का पद संभाला. बाद में फिर उन्होंने वे 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1954 तक फिर से यूपी की कमान संभाली.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साल 2017 में 19 मार्च को सीएम पद की शपथ ली थी. साल 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उन्होंने लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर दूसरी बार मुख्यमंत्री की गद्दी पर बैठे. अब अगला विधानसभा चुनाव 2027 में होना है.
योगी आदित्यनाथ यूपी के 22वें मुख्यमंत्री हैं. सीएम योगी मात्र 26 साल की उम्र में गोरखपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे. इस तरह से वो सबसे युवा सांसदों की लिस्ट में शामिल हो गए. भाजपा नेता होने के साथ साथ सीएम योगी गोरखपुर के गोरखनाथ मठ के महंत भी हैं. सीएम योगी उत्तर प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने एक पूर्ण कार्यकाल के बाद दोबारा से यूपी सीएम की कुर्सी पर बैठे हैं.
ये भी पढ़ें- ‘सोने की चिड़िया’ से ‘शक्तिशाली शेर’ तक, केरल में क्या-क्या बोले मोहन भागवत?
मुख्यमंत्री बनने से पहले योगी आदित्यनाथ गोरखपुर लोकसभा सीट से 5 बार सांसद निर्वाचित हो चुके हैं. 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव जीतने के बाद बीजेपी ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था.
– भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…