Luxury Car Gift: भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के गलियारों से एक बड़ी और आलीशान खबर सामने आई है. पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने WFI के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह उर्फ बबलू को 1.30 करोड़ रुपये की लग्जरी टोयोटा वेलफायर हाइब्रिड कार तोहफे में दी है. कार मिलने के बाद संजय सिंह ने वाराणसी में इसकी विशेष पूजा-अर्चना भी की.
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने WFI अध्यक्ष संजय सिंह को करीब 1.30 करोड़ रुपये की टोयोटा वेलफायर हाइब्रिड (Toyota Vellfire Hybrid) कार उपहार में दी. 12 जुलाई को गाड़ी मिलने के बाद संजय सिंह 13 जुलाई को इसे लेकर वाराणसी पहुंचे और परिवार संग मंदिर में पूजा कराई. संजय सिंह ने बृजभूषण शरण सिंह को अपना अभिभावक बताते हुए कहा कि वे इस बड़े तोहफे के लिए जीवन भर उनके आभारी रहेंगे.
गोंडा के कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह उर्फ बबलू को एक बेहद कीमती तोहफा दिया है. बृजभूषण ने अपनी करीब 1.30 करोड़ रुपये कीमत की लग्जरी टोयोटा वेलफायर हाइब्रिड कार संजय सिंह को उपहार स्वरूप सौंप दी है. यह गाड़ी 12 जुलाई की देर शाम संजय सिंह को दिल्ली में सौंपी गई थी, जिसके बाद से ही राजनीतिक और खेल जगत में इसकी खूब चर्चा हो रही है.
जानकारी के मुताबिक, इस कीमती गिफ्ट की स्क्रिप्ट 10 जुलाई को ही लिख गई थी, जब बृजभूषण शरण सिंह और संजय सिंह इसी कार से हरियाणा के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने गए थे. 11 जुलाई को हरियाणा से दिल्ली लौटने के बाद, अगले ही दिन यानी 12 जुलाई की शाम को बृजभूषण ने यह कार संजय सिंह को सौंप दी. गाड़ी हाथ में आते ही संजय सिंह 13 जुलाई को सीधे वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ मंदिर में विधि-विधान से गाड़ी की पूजा कराई और इसे अपने काफिले का हिस्सा बना लिया.
इस शानदार तोहफे पर खुशी जाहिर करते हुए WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह उनके परिवार के सदस्य और अभिभावक की तरह हैं. उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि साहब ने उन्हें पहले कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनाकर बहुत बड़ा तोहफा दिया था और अब सफर के लिए यह लग्जरी कार भी दे दी है. उन्होंने साफ किया कि यह गाड़ी उनके पारिवारिक उपयोग के लिए है और वह इस दरियादिली के लिए जीवन भर बृजभूषण शरण सिंह के आभारी रहेंगे.
यह भी पढ़ें: ननद ही निकली भाभी की कातिल, पति के थे भाभी से अवैध संबंध तो भाभी के सीने में उतार दिया खंजर
-भारत एक्सप्रेस
रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…
11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…
Aaj Ka Panchang: 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है.…
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…