कौशांबी में रिश्तों का कत्ल,
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक खौफनाक घटना सामने आई है. यहां एक भाई ने मामूली विवाद में अपनी सगी बहन की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं, हत्या के बाद उसने शव को भूसे के ढेर में छिपाया और मौके से फरार हो गया. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है और लोग सदमे में हैं.
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के बालकमऊ गांव की है. यहां रहने वाली राजदुलारी अपने घर में खाना बना रही थी. उसी दौरान उसका बड़ा भाई कुंवर सिंह वहां आया और उसने राजदुलारी से माचिस मांगी. माचिस न देने की बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि कुंवर सिंह ने गुस्से में आकर अपनी बहन पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया. उसने राजदुलारी के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
हैरानी की बात ये है कि हत्या के बाद कुंवर सिंह ने अपनी बहन के शव को भूसे के ढेर में छिपा दिया और वहां से भाग निकला. जब राजदुलारी की मां खेतों से काम निपटाकर घर लौटी, तो घर का मंजर देखकर उसके होश उड़ गए. बेटी का शव भूसे के ढेर में खून से लथपथ देख मां जोर जोर से रोने लगी. मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी.
सूचना मिलते ही कोखराज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही, आरोपी भाई कुंवर सिंह को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है.
इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. लोग इस बात से हैरान हैं कि आखिर एक भाई अपनी बहन के साथ इतनी क्रूरता कैसे कर सकता है.
– भारत एक्सप्रेस
Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…
Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…
UP Election 2027: यूपी में पिछले 12 साल में राजनीति में आए 14 IAS-IPS अधिकारियों…
MAHARASHTRA'S QUANTUM AMBITIONS IN LONDON: महाराष्ट्र को देश की क्वांटम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) राजधानी…
मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…
Manipur Violence: मणिपुर के पहाड़ी जिलों में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है.…