छांगुर बाबा
Chhangur Baba: अवैध धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के बारे में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. बाबा अपने लोगों से बात करने के लिए कोडवर्ड का इस्तेमाल करता था. जिसे यूपी एटीएस ने डिकोड करते हुए उसका सारा चिठ्ठा खोल दिया है.
जांच में सामने आया है कि बाबा लड़कियों को ‘प्रोजेक्ट’ कहता था. वहीं धर्मांतरण को ‘मिट्टी पलटना’ और ब्रेन वॉश को काजल करना कहता था.
छांगुर बाबा के चेले भोली-भाली और गरीब लड़कियों को बहला-फुसलाकर छांगुर बाबा से मिलवाने लेकर आते थे. जिन्हें ‘दीदार’ करवाना बताते थे. जहां वो लड़कियों और गैर मुस्लिम महिलाओं आर्थिक लालच और विदेश भेजने का सपना दिखाकर उनका धर्म परिवर्तन कराता था.
जांच में ये भी सामने आया है कि छांगुर बाबा युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने और इस्लामी शिक्षण संस्थानों में फ्री में एजुकेशन दिलाने का वादा करता. जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा अपने काम में बखूबी माहिर था.
यूपी एटीएस की जांच में ये भी पता चला है कि छांगुर बाबा ने बलरामपुर के चांद औलिया दरगाह परिसर से एक बड़ा नेटवर्क संचालित करता था. जहां वो हमेशा बड़ी सभाएं आयोजित कराता था. जिसमें भारत और भारत से बाहर के लोग शामिल होते थे.
छांगुर बाबा अपने धार्मिक प्रवचनों को एक किताब की शक्ल में छपवाकर लोगों में बांटता था. जिसे वो शिजरा ए तैय्यबा नाम दे रखा था. इस किताब के माध्यम से वो इस्लाम को बढ़ावा देता था. जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा व्यवस्थित रूप से हिंदू धर्म के लोगों को जो दलित या आर्थिक रूप से कमजोर थे को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करता था.
सूत्रों के अनुसार, ईडी ने छांगुर बाबा की आमदनी का पता लगाने के लिए एटीएस, बलरामपुर के अधिकारियों और कुछ बैंक कर्मियों को पत्र लिखा है. जिसमें उसने छांगुर बाबा से जुड़ी संपत्तियों और खातों के बारे में जानकारी मांगी है.
बता दें कि, छांगुर बाबा को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कड़ा रुख अपना रखा है. योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आरोपी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा न केवल समाज बल्कि देश के विरुद्ध है. इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
– भारत एक्सप्रेस
लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…
पीएम श्री स्कूल के शिक्षक व वरिष्ठ अधिकारी स्वच्छता के लिए श्रमदान करने हेतु आगे…
Sujeet Kalkal: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार (2 अक्टूबर) को पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल पहुंचेंगे. उनके दौरे के…
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार का दिन भारत के लिए शानदार रहा.…
भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बढ़ती मांग के बीच Hero Vida की बिक्री में अगस्त…