Bharat Express DD Free Dish

Chhangur Baba: छांगुर बाबा का कोडवर्ड हुआ डिकोड! लड़कियों को ‘प्रोजेक्ट’ तो धर्मांतरण को कहता था ‘मिट्टी पलटना’

Chhangur Baba: छांगुर बाबा के चेले भोली-भाली और गरीब लड़कियों को बहला-फुसलाकर छांगुर बाबा से मिलवाने लेकर आते थे. जिन्हें ‘दीदार’ करवाना बताते थे.

Changur Baba

छांगुर बाबा

Chhangur Baba:  अवैध धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के बारे में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. बाबा अपने लोगों से बात करने के लिए कोडवर्ड का इस्तेमाल करता था. जिसे यूपी एटीएस ने डिकोड करते हुए उसका सारा चिठ्ठा खोल दिया है.

जांच में सामने आया है कि बाबा लड़कियों को ‘प्रोजेक्ट’ कहता था. वहीं धर्मांतरण को ‘मिट्टी पलटना’ और ब्रेन वॉश को काजल करना कहता था.

गरीब लड़कियों को बहला-फुसलाकर कराता था धर्मांतरण

छांगुर बाबा के चेले भोली-भाली और गरीब लड़कियों को बहला-फुसलाकर छांगुर बाबा से मिलवाने लेकर आते थे. जिन्हें ‘दीदार’ करवाना बताते थे. जहां वो लड़कियों और गैर मुस्लिम महिलाओं आर्थिक लालच और विदेश भेजने का सपना दिखाकर उनका धर्म परिवर्तन कराता था.

जांच में ये भी सामने आया है कि छांगुर बाबा युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने और इस्लामी शिक्षण संस्थानों में फ्री में एजुकेशन दिलाने का वादा करता. जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा अपने काम में बखूबी माहिर था.

ये भी पढ़ें- Chhangur Baba: नेपाल के रास्ते भारत आते थे छांगुर बाबा को पैसे, यूपी और बिहार के एजेंट करते थे मदद… तीन साल में पाई ₹700 करोड़ की विदेशी फंडिंग

बलरामपुर के चांद औलिया दरगाह से बड़ा नेटवर्क कर रहा था संचालित

यूपी एटीएस की जांच में ये भी पता चला है कि छांगुर बाबा ने बलरामपुर के चांद औलिया दरगाह परिसर से एक बड़ा नेटवर्क संचालित करता था. जहां वो हमेशा बड़ी सभाएं आयोजित कराता था. जिसमें भारत और भारत से बाहर के लोग शामिल होते थे.

शिजरा ए तैय्यबा नाम से बांटता था धार्मिक प्रवचन

छांगुर बाबा अपने धार्मिक प्रवचनों को एक किताब की शक्ल में छपवाकर लोगों में बांटता था. जिसे वो शिजरा ए तैय्यबा नाम दे रखा था. इस किताब के माध्यम से वो इस्लाम को बढ़ावा देता था. जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा व्यवस्थित रूप से हिंदू धर्म के लोगों को जो दलित या आर्थिक रूप से कमजोर थे को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करता था.

ईडी ने बलरामपुर के अधिकारियों को लिखा पत्र

सूत्रों के अनुसार, ईडी ने छांगुर बाबा की आमदनी का पता लगाने के लिए एटीएस, बलरामपुर के अधिकारियों और कुछ बैंक कर्मियों को पत्र लिखा है. जिसमें उसने छांगुर बाबा से जुड़ी संपत्तियों और खातों के बारे में जानकारी मांगी है.

बता दें कि, छांगुर बाबा को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कड़ा रुख अपना रखा है. योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आरोपी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा न केवल समाज बल्कि देश के विरुद्ध है. इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read