उत्तर प्रदेश

Chhangur Baba: नेपाल के रास्ते भारत आते थे छांगुर बाबा को पैसे, यूपी और बिहार के एजेंट करते थे मदद… तीन साल में पाई ₹700 करोड़ की विदेशी फंडिंग

Chhangur Baba: अवैध धर्मांतरण मामले में उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार छांगुर बाबा (Chhangur Baba) को लेकर आए दिन नए-नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा ने बीते 3 सालों में 500 करोड़ से ज्यादा की विदेशी फंडिंग हासिल की. इसमें जांच एजेंसियों ने अभी तक सिर्फ 200 करोड़ की ही पुष्टि कर पाई हैं. जांच एजेंसियों के अनुसार बाकी बचे 300 करोड़ रुपये की लेनदेन नेपाल के माध्यम से हुआ है. जिसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है.

जांच एजेंसियों के अनुसार छांगुर बाबा फंडिंग के लिए काठमांडू सहित नेपाल के सीमावर्ती जिलों नवलपरासी, रुपनदेही और बांके में 100 से अधिक बैंक खाते खुलवाये थे. उन खातों में धर्म परिवर्तन कराने के लिए पाकिस्तान, दुबई, सऊदी अरब और तुर्किये से पैसे भेजे जाते थे. जहां एजेंट 4 से 5 फीसदी कमीशन काटकर सीधे छांगुर बाबा को पैसे पहुंचा देते थे. इस काम में कैश डिपॉजिट मशीन की भी मदद ली जाती थी.

रायबरेली से पकड़े गए साइबर अपराधियों की मिलीभगत

जांच एजेंसियों ने रायबरेली से कई साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनसे पूछताछ में पता चला है कि ये सभी साइबर अपराधी इसी धर्मांतरण गिरोह के हिस्सा हैं. इनके तार भी पाकिस्तान और दुबई से जुड़े हुए हैं. जांच एजेंसियों के अनुसार इस साइबर गिरोह ने करीब 700 करोड़ रुपये का लेनदेन किया है. इन्होंने धर्मांतरण कराने के मकसद से अयोध्या के साथ-साथ लखनऊ, बलरामपुर और गोंडा में करोड़ों रुपये भेजे हैं.

नेपाली करेंसी को भारतीय रुपये में बदलते थे

जांच एजेंसियों के अनुसार छांगुर बाबा के नेटवर्क में कई लोग शामिल थे. जो पहले विदेश से नेपाल के अलग-अलग बैंकों में पैसे भेजते थे. वहां से एजेंट नेपाली करेंसी में ये रकम निकालकर भारत पहुंचा देते थे. वहीं इन नेपाली करेंसी को बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी और महाराजगंज में बैठे मनी एक्सचेंजर, भारतीय रुपये में बदल देते थे.

बिहार के भी एजेंट करते थे छांगुर बाबा की टीम की मदद

जांच एजेंसियों के अनुसार छांगुर (Chhangur Baba) को बड़ी मात्रा में हुंडी के माध्यम से फंडिंग हुई है. जिसका विवरण ना तो एटीएस के पास है और ना ही दूसरी जांच एजेंसियों के पास. वहीं जानकारी मिली है कि पैसे नेपाल से भारत लाने के लिए बिहार के भी एजेंट छांगुर बाबा की टीम की मदद करते थे. ये एजेंट बिहार के मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्णिया, किशनगंज और पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सुपौल के रहने वाले थे.

ये भी पढ़ें- भदोही विधायक जाहिद बेग की पत्नी सीमा बेग की अग्रिम जमानत मंजूर

जलालुद्दीन बने नवीन नोहरा के खातों में जमा हुए 34.22 करोड़

जांच एजेंसियों के अनुसार जलालुद्दीन बने नवीन नोहरा के कुल 6 खातों में 34.22 करोड़ रुपये जमा हुए. जिन्हें एटीएस संदिग्ध मान रही है. वहीं छांगुर बाबा की विश्वासपात्र नीतू नवीन नोहरा उर्फ नसरीन के 8 बैंक खातों में कुल 13.90 करोड़ रुपये जमा हुए. ये पैसे 24 फरवरी से 28 जून 2021 तक जमा किये गए.

छांगुर बाबा के पास से जांच एजेंसियों को 6 बैंक अकाउंट मिले हैं. जिसमें एसबीआई के खाते में 6 लाख रुपये विदेश से जमा किये गए हैं. हालांकि सऊदी अरब के शारजाह, यूएई, दुबई के मशरेक शहर में खोले गए बैंक खातों का जांच एजेंसियों को कोई रिकॉर्ड नहीं मिल पाया है.

रिमांड के दौरान एटीएस इन दस्तावेजों को बरामद करेगी

जानकारी के मुताबिक छांगुर बाबा और नीतू को एटीएस रिमांड के दौरान बलरामपुर लेकर जाएगी, जहां अवैध धर्मांतरण से संबंधित दस्तावेजों को बरामद किया जाना है. साथ ही, उनसे विदेशी संस्थाओं से हो रही फंडिंग के बारे में भी गहनता से पूछताछ की जा रही है. दोनों के मोबाइल समेत इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से डाटा भी जुटाया जा रहा है. जिसमें अवैध धर्मांतरण से जुड़े अहम सुबूत मिलने की संभावना जताई जा रही है. इसके अलावा उसके गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है. इस प्रकरण में एटीएस और एसटीएफ लगातार छांगुर बाबा के करीबियों के ठिकानों पर छापे मार रही है.

ये भी पढ़ें- विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने CM योगी को लिखा पत्र, लखनऊ में AI-आधारित इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का रखा प्रस्ताव

संगठित रूप से हिंदू धर्म के लोगों बना रहा था मुसलमान

सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसियों की पूछताछ में छांगुर बाबा (Chhangur Baba) ने बड़ा खुलासा किया है. छांगुर बाबा संगठित रूप से हिंदू, गैर-मुस्लिम समुदाय के गरीबों, असहाय मजदूरों, कमजोर वर्ग के लोगों, विधवा महिलाओं को आर्थिक मदद करने, शादी कराने, नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर अवैध तरीके से धर्मांतरण कराता था.

जांच एजेंसियों ने ये भी खुलासा किया है कि छांगुर बाबा ने कई लोगों का डरा-धमका कर भी धर्मांतरण कराया है. वह अवैध धर्मांतरण कर मुस्लिम धर्म के लोगों की जनसंख्या बढ़ाकर देश की जनसांख्यिकी को प्रभावित करना चाह रहा था.

(यूपी रिपोर्टर रजनीश से मिले इनपुट पर आधारित)

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

1 minute ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

8 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

9 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

9 hours ago