उत्तर प्रदेश

सरकार मशीनरी के दुरुपयोग से मुक्त पाक-साफ चुनाव बहुत बड़ी चुनौती: मायावती

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि सरकार मशीनरी के दुरुपयोग से मुक्त पाक-साफ चुनाव कल की तरह आज भी बहुत बड़ी चुनौती बना हुआ है. बसपा मुखिया मायावती ने शनिवार को उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा जिला अध्यक्षों सहित पार्टी के अन्य नेताओं के साथ समीक्षा बैठक की.

हाल ही में हरियाणा, झारखंड व महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव परिणामों का उल्लेख करते हुए बसपा प्रमुख ने कहा कि देश में स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा धनबल, बाहुबल और सरकार मशीनरी के दुरुपयोग से मुक्त पाक-साफ चुनाव कल की तरह आज भी बहुत बड़ी चुनौती बनी हुई है. आम जनता का चुनावी तंत्र से विश्वास की कमी देश के संविधान व लोकतंत्र के लिए खतरे की घंंटी है. इसका जल्‍द से जल्‍द समुचित समाधान न‍िकालना बेहतर. देश में संविधान के हिसाब से चेक एंड बैलेंस की जो व्यवस्था है, उसको लेकर हर लोकतांत्रिक व संवैधानिक संस्था को अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभानी होगी,  तभी आम जनता के विश्वास को मजबूती मिलेगी और कानूनी प्रावधानों का सही लाभ लोगों को मिल पाएगा.

चलनी चाह‍िए संसद की कार्यवाही

संसद में चल रहे गतिरोध पर मायावती ने कहा कि जनता व देश के ह‍ित में संसद की कार्यवाही चलनी चाह‍िए. इसके लिए सरकार और विपक्ष दोनों को गंभीर होना जरूरी. उन्होंने कहा कि पूर्व में कांग्रेस की सरकार की तरह भाजपा की गरीब-विरोधी व धन्नासेठ समर्थक नीतियों एवं कार्यकलापों के विरुद्ध लोगों में आक्रोश व्याप्त है. इससे लोगों का ध्यान बांटने के लिए ही भाजपा नए जातिवादी, सांप्रदाय‍िक व संकीर्ण हथकंडों  का इस्तेमाल करती है और चुनाव में इसका लाभ भी ले लेती है.

लुभावने वादों को भुला द‍िया जाता है

मायावती ने कहा किर चुनावों के समय में जनहित व जनकल्याण के किए गए लुभावने वादों को सरकार बन जाने पर भुला द‍िया जाता है. इस प्रकार की राजनीति से आम जनता व देश का भला नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर परिनिर्वाण द‍िवस के संबंध में 6 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया कि उत्तर प्रदेश में लखनऊ, कानपुर व अयोध्या मंडल के लोग यू.पी. की राजधानी के गोमतीनगर इलाके में बसपा सरकार द्वारा निर्मित “डाॅ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल” स्थित गुंबद आकार वाले “डाॅ. भीमराव अंबेडकर स्थल” में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे, जबकि मेरठ व दिल्ली के लोग नोएडा में राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल एवं ग्रीन गार्डन” में एकत्र होकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. यूपी के बाकी 14 मंडलों के लोग अपने-अपने मंडल में ही बीएसपी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले विचार संगोष्ठी कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

14 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

23 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

25 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

1 hour ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago