शरद कपूर. (फोटो: IANS)
‘जोश’, ‘एलओसी करगिल’ और ‘लक्ष्य’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरद कपूर (Sharad Kapoor) एक बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं. उनके खिलाफ एक महिला ने दुर्व्यवहार और गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है. मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में 32 वर्षीय महिला ने उनके खिलाफ केस भी दर्ज कराया है.
खार पुलिस के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया है कि शरद कपूर ने उसे ऑफिस के बजाय अपने घर बुलाया और उसके साथ गलत व्यवहार करने की कोशिश की और उसे जबरन गलत तरीके से छुआ.
महिला ने बताया कि वह फेसबुक के जरिये शरद कपूर के संपर्क में आई थी. फिर उसने वीडियो कॉल के जरिये उससे बात की और बताया कि वह शूटिंग के बारे में बात करने के लिए उससे मिलना चाहते हैं. एक्टर ने महिला को अपने फोन से अपनी लोकेशन बताई थी. वह लोकेशन पर पहुंची तो पता चला कि वह उनका ऑफिस नहीं, बल्कि उनका घर है.
खबरों के अनुसार, वह उस जगह पहुंची और एक आदमी ने दरवाजा खोला. अंदर से शरद ने उसे अपने बेडरूम में आने के लिए कहा. शाम को शरद ने महिला को एक वॉट्सऐप संदेश भेजा और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. महिला ने यह सब अपने एक दोस्त को बताया जिसने खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया.
शरद कपूर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (महिला के खिलाफ हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 75 (यौन उत्पीड़न) और 79 (किसी भी महिला की गरिमा का अपमान) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. शरद ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान साझा नहीं किया है.
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…