उत्तर प्रदेश

गोरखपुर को सीएम योगी की सौगात, 792 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर के कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र स्थित भारीवैसी में प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय (फॉरेस्ट्री एंड हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी) का विधिवत भूमिपूजन किया. 491 करोड़ रुपये से अधिक की लागत और 123 एकड़ से अधिक भूमि पर स्थापित होने वाले इस ऐतिहासिक संस्थान की आधारशिला रखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की प्राकृतिक संपदा जनसमृद्धि का आधार बने और हरियाली के साथ हर परिवार के जीवन में खुशहाली आए, यही सरकार का मुख्य संकल्प है.

792 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और कई जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति देने वाली 792 करोड़ रुपये से अधिक की 55 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया.

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रकृति का संरक्षण केवल पर्यावरण की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अन्नदाता किसानों की समृद्धि, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प भी है. पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में वन संपदा और औद्यानिकी की अपार संभावनाएं होने के बावजूद इन्हें किसानों की आय और युवाओं के रोजगार से जोड़ने की न तो कोई स्पष्ट नीति थी और न ही दूरदृष्टि.

सिल्वीकल्चर और एग्रोफॉरेस्ट्री जैसे विषयों की होगी पढ़ाई

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एग्रोफॉरेस्ट्री को बढ़ावा देने और हॉर्टिकल्चर के लिए नए बीज व आधुनिक तकनीक अपनाने पर जोर दिया. इस नए विश्वविद्यालय में सिल्वीकल्चर और एग्रोफॉरेस्ट्री जैसे विशिष्ट विषयों की पढ़ाई होगी. यहां से विद्यार्थी बीएससी, एमएससी और पीएचडी की उपाधियां प्राप्त कर वानिकी क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल कर सकेंगे और वन विभाग में अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे सकेंगे. यह संस्थान डिग्री प्रदान करने के साथ-साथ कौशल विकास, शोध और नवाचार का एक प्रमुख केंद्र बनेगा.

यह भी पढ़ें: ‘गुंडागर्दी के लिए नहीं बनीं अच्छी सड़कें…’, अखिलेश के रोड शो में बच्चे की मौत पर सीएम योगी की दहाड़

‘नॉलेज कैपिटल’ के रूप में उभर रहा है गोरखपुर

गोरखपुर जिले में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय और महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के बाद यह पांचवां विश्वविद्यालय होगा. आयुष और वानिकी विश्वविद्यालय अपनी विशिष्ट प्रकृति के कारण पूरे प्रदेश में अनूठे हैं. इन संस्थानों की स्थापना से गोरखपुर ‘नॉलेज कैपिटल’ के रूप में और अधिक मजबूत होगा तथा पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास में उत्तर प्रदेश देश में अग्रणी भूमिका निभाएगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में घिरे भूषण बाड़ा को CM का साथ? बीजेपी ने मांगी न्यायिक जांच, कांग्रेस ने विपक्ष को घेरा

Bhushan Bara Rape Case: कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के घर काम करने वाली नाबालिग युवती…

20 minutes ago

वेलिंगटन में भारत का साहसिक लेकिन विवादास्पद चयन: सिराज और जडेजा को बाहर कर क्या सोच रहे थे गिल और गम्भीर?

वेलिंगटन टेस्ट के पहले दिन भारत ने मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखकर…

22 minutes ago

बिहार में बिजली संकट होगा खत्म! अदाणी ग्रुप ने हासिल किया 2,400 मेगावाट का ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट

Adani Energy Solutions Bihar Project: अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने बिहार में 2,400 मेगावाट पीरपैंती थर्मल…

35 minutes ago

प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर देशभर में शुरू हुआ नशा मुक्त भारत अभियान, 5000 आरोग्य शिविर लगाने का ऐलान

Natural Therapy Day: प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर INO-सूर्या फाउंडेशन ने नशा मुक्त भारत राष्ट्रीय अभियान…

46 minutes ago