उत्तर प्रदेश

Mahakumbh: महाकुंभ में भगदड़ के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी, हादसे वाली जगह का किया निरीक्षण, साधु-संतों से की मुलाकात

महाकुंभ में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंचे हैं, जहां उन्होंने घटना वाली जगह पर पहुंचकर जायजा और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए. सीएम योगी ने संतों से मुलाकात की. इस दौरान वह जगदगुरु रामभद्राचार्य से भी मिले, साथ ही सतुआ बाबा के आश्रम का भी सीएम ने दौरा किया.

सीएम योगी ने किया हवाई सर्वे

इससे पहले, उन्होंने प्रयागराज के आसपास के जिलों के बॉर्डर पर जाम और सुरक्षा का हवाई सर्वे किया. मेले में योगी के साथ मंत्री नंद गोपाल गुप्ता और मेला अधिकारी विजय किरन आनंद समेत कई अफसर मौजूद हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रयागराज पहुंचे और उन्होंने महाकुंभ नगर समेत प्रयागराज का हवाई सर्वेक्षण कर सड़कों पर भीड़ की स्थिति और मेले की स्थिति का जायजा लिया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि शहर में विभिन्न मार्गों का हवाई सर्वेक्षण कर मुख्यमंत्री जिले का सर्वे किया है. महाकुंभ में मची भगदड़ और विपक्ष के आरोपों के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रयागराज दौरा हो रहा है. महाकुंभ में हुई भगदड़ के तीसरे दिन मुख्यमंत्री योगी प्रयागराज पहुंचे. सबसे पहले वह संगम तट पर वहां पहुंचे, जहां भगदड़ हुई थी. कुंभ मेला अधिकारी विजय किरण आनंद से घटना की वजह पूछी. करीब 10 मिनट तक योगी वहां रुके. अफसरों से सवाल किए.

30 लोगों की हुई थी मौत

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी कुंभ मेले में मौनी अमावस्या की रात तकरीबन डेढ़ बजे एक घाट पर भगदड़ मची, जिसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में दर्जनों जख्मी भी हुए हैं. डीआईजी, महाकुंभ नगर मेला क्षेत्र वैभव कृष्ण ने मीडिया से कहा कि, “महाकुंभ भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई जिसमें से 25 की पहचान हो गई है. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

यह भी पढ़ें- महाकुम्भ की भव्यता और दिव्यता के लिए संतों ने की योगी सरकार की प्रशंसा, सुगम व्यवस्थाओं के लिए सीएम योगी को दिया क्रेडिट

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के 14 फैसलों को चुनौती, 5 अक्टूबर को सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के 14 आदेशों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम…

4 minutes ago

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

1 hour ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

2 hours ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

2 hours ago