उत्तर प्रदेश

“यूपी भेजिए…हम इलाज कर देंगे”, अबू आजमी पर CM Yogi का करारा हमला, बोले- ऐसे व्यक्ति को देश में रहने का हक नहीं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में अपने संबोधन के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने औरंगजेब पर सपा नेता अबू आसिम आजमी की ओर से दिए गए विवादित बयान पर भी पलटवार किया. सीएम योगी ने कहा कि औरंगजेब समाजवादी पार्टी का आदर्श है. औरंगजेब को ये लोग अपना गुरु मानते हैं.

“यूपी भेजिए…हम इलाज कर देंगे”

सीएम योगी ने आगे कहा कि अबू आजमी जैसे लोगों को देश में रहने का कोई हक नहीं है. ऐसे लोगों को यूपी भेज दीजिए, हम इलाज कर देंगे. सपा तत्काल उसे पार्टी से बाहर निकाले.

सपा औरंगजेब को अपना आदर्श मान रही- सीएम

मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि सपा भारत की सांस्कृतिक विरासत पर गर्व नहीं करती और अपने मूल विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया के सिद्धांतों से भटक गई है. उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया ने भारत की एकता के तीन आधार बताए थे- श्रीराम, श्रीकृष्ण और भगवान शिव, लेकिन आज सपा औरंगजेब जैसे क्रूर शासक को अपना आदर्श मान रही है. योगी ने औरंगजेब के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि उसने अपने पिता शाहजहां को आगरा किले में कैद कर पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसाया था. उन्होंने सपा नेताओं को पटना की लाइब्रेरी में शाहजहां की जीवनी पढ़ने की सलाह दी. उन्होंने बताया कि शाहजहां ने औरंगजेब को कहा था कि तुम से अच्छा तो हिन्दू है जो जीते जी तो अपने बुजुर्ग मां-बाप की सेवा करता है और मृत्युपरांत वर्ष में एक बार श्राद्ध करते हुए मां-बाप को जल अर्पित करता है. सीएम ने कहा कि जिन लोगों का आचरण औरंगजेब जैसा है वो उसपर गर्व कर सकते हैं.

सपा औरंगजेब का महिमामंडन करती है- सीएम

योगी ने सपा पर भारत की आस्था पर प्रहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि औरंगजेब ने जजिया कर लगाया, मंदिर तोड़े और भारत का इस्लामीकरण करने की कोशिश की. कोई सभ्य मुसलमान अपने बेटे का नाम औरंगजेब नहीं रखता, क्योंकि उसे पता है कि वह उसे एक एक बूंद पानी के लिए तरसा देगा. उन्होंने सपा से सवाल किया कि वह महाकुम्भ जैसे आयोजन की आलोचना करती है और दूसरी ओर औरंगजेब जैसे ‘दुर्दांत और धर्मांध’ शासक का महिमामंडन करती है. मुख्यमंत्री ने सपा को चुनौती दी कि वह अपने विधायक (अबू आजमी) को पार्टी से निकाले और उसे यूपी भेजे, यहां उसका ‘उपचार’ किया जाएगा. उन्होंने सदन में पूछा कि जो छत्रपति शिवाजी की परंपरा पर लज्जा महसूस करता हो और औरंगजेब को नायक मानता हो, क्या उसे भारत में रहने का अधिकार है?

“महाकुंभ लोगों के मन-मस्तिष्क में छा गया”

सीएम योगी ने अपने संबोधन के दौरान सफलतापूर्वक आयोजित किए गए महाकुंभ का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा कि यह वर्ष महत्वपूर्ण है, हम इसके साक्षी बन रहे हैं. महाकुंभ आज हर उस व्यक्ति के मन मस्तिष्क में छा गया है,जो लंबे समय तक दुनिया को आकर्षित करेगा.

लोगो की अपनी भावनाएं हो सकती हैं, हम किसी पर अपनी बात थोप नहीं सकते. जब महाकुंभ हो रहा था, तो कई पार्टियों के नेता थे जो अनर्गल प्रलाप कर रहे थे,लेकिन हम इनसे इतर मौन रहकर अपना दायित्व निर्वहन कर रहे थे. कुंभ के बारे में चर्चा वही कर सकता है जिसने इस आयोजन में सहभाग किया होगा. वही चर्चा कर पायेगा.

यह भी पढ़ें- Maharashtra: अबू आजमी को ले डूबा ‘औरंगजेब प्रेम’! पूरे सत्र के लिए विधानसभा से हुए सस्पेंड

सीएम ने आगे कहा, भगवान श्रीकृष्ण ने भगवद् गीता में कहा कि मुझे जो जिस रूप में स्मरण करता है उसी रूप में मैं दिखाई देता हूं. यह पहला आयोजन है जिसको दुनिया की मीडिया ने सराहा. इस आयोजन ने नया हिंदू विमर्श भी शुरू किया.

नाविक ने कमाए 30 करोड़ रुपये- सीएम

सीएम योगी ने कहा, आप पीडीए की बात करते है,मैं नाविक की बात करता हूं. प्रयागराज के एक नाविक ने इस आयोजन में 30 करोड़ रुपये कमाए. प्रतिदिन 50 हजार से ज्यादा की कमाई की,यह आर्थिक उन्नयन को दर्शाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

6 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

7 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

7 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

7 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

8 hours ago