उत्तर प्रदेश

गाजीपुर में हुआ फिल्म ‘कवन कसूर’ का प्रीमियर, सुनिए CMD उपेंद्र राय ने क्या कहा?

भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में आज का दिन बेहद ऐतिहासिक और खास बन गया है. ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’, ‘बनारस टॉकीज’ और ‘जयंत मीडिया’ के संयुक्त बैनर तले बनी बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म ‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर गाजीपुर के ग्रैंड पैलेस होटल में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया. इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए सिनेमा जगत के दिग्गजों से लेकर भारी संख्या में दर्शक और गणमान्य लोग मौजूद रहे.

इस ग्रैंड प्रीमियर में शामिल होने के लिए भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय विशेष रूप से पहुंचे. गाजीपुर आने के क्रम में सबसे पहले वे दिल्ली से बनारस (वाराणसी) एयरपोर्ट पहुंचे, जहाँ उनका भव्य और जोरदार स्वागत किया गया. इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल गाजीपुर पहुंचे और फिल्म के शानदार प्रीमियर का हिस्सा बने.

फिल्म को लेकर CMD उपेंद्र राय ने क्या कहा?

प्रीमियर के दौरान मीडिया और दर्शकों को संबोधित करते हुए ‘भारत एक्सप्रेस’ के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (CMD) उपेंद्र राय ने भोजपुरी सिनेमा की दिशा और दशा पर अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि कवन कसूर’ केवल एक फिल्म नहीं है, बल्कि यह भोजपुरी भाषा, उसकी समृद्ध संस्कृति और साफ-सुथरे सिनेमा को सम्मान दिलाने की एक सार्थक मुहिम है. गाजीपुर भोजपुरी की मिट्टी और संस्कारों का केंद्र है, इसलिए इस नई सोच का आगाज यहीं से होना सबसे सही निर्णय है.

क्यों खास है ‘कवन कसूर’?

मौजूदा दौर में जहाँ अक्सर भोजपुरी सिनेमा पर फूहड़ता के आरोप लगते रहे हैं, वहीं ‘कवन कसूर’ एक संपूर्ण पारिवारिक, साफ-सुथरी और संदेशप्रद फिल्म के रूप में सामने आई है. मेकर्स का दावा है कि इस फिल्म को देखने के बाद दर्शकों का भोजपुरी सिनेमा के प्रति नजरिया पूरी तरह से बदल जाएगा और उनका भरोसा फिर से कायम होगा.

ये भी पढ़ें: कसेगा शिकंजा या माफी काफी! पीएम मोदी के वीडियो को लेकर जुकरबर्ग पर क्या बोले निशिकांत दुबे?

मजबूत स्टारकास्ट और शानदार निर्देशन

फिल्म के लेखन और निर्देशन की कमान ‘भारत एक्सप्रेस’ के ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय और शिवराज सिंह ने संयुक्त रूप से संभाली है. वहीं रुद्र तिवारी, रजत तिवारी और वंदना राय इसके निर्माता हैं. फिल्म में राज सिंह, गुंजन पंत, सोनालिका, सुशील सिंह और ललितेश झा जैसे मंझे हुए कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं, जिनकी अदाकारी की प्रीमियर के दौरान दर्शकों ने जमकर तारीफ की. गाजीपुर की पावन धरती से शुरू हुआ ‘कवन कसूर’ का यह सफर भोजपुरी सिनेमा में एक नया मील का पत्थर साबित होने जा रहा है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

8 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

9 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

10 hours ago